फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Free Laptop-Smartphone Scheme: अगर आप भी पाना चाहते हैं मुफ्त लैपटॉप और स्मार्टफोन, तो ऐसे करें अप्लाई

Mon, 27 Dec 2021 06:08 PM IST
आशिकी पटेल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
यूपी में फ्री लैपटॉप और स्मार्टफोन योजना की शुरुआत - फोटो : istock
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने युवाओं को फ्री लैपटॉप, टैबलेट और स्मार्टफोन वितरित करने की घोषणा की थी। बीते शनिवार से इसकी शुरुआत भी हो गई है। यूपी के करीब 1 करोड़ युवाओं को इस योजना के तहत लाभ मिलेगा। कहा जा रहा है कि इस स्कीम का लाभ लेने के लिए अभी तक प्रदेश के 38 लाख से अधिक युवाओं ने अप्लाई किया है। अभी भी योजना के लिए पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन चल रहा है। ऐसे में जिन युवाओं ने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, वे तुरंत करा लें, क्योंकि रजिस्ट्रेशन के बाद ही स्कीम का लाभ मिल पाएगा। अगर आप भी यूपी के नागरिक हैं और योगी सरकार की इस स्कीम का लाभ लेना चाहते हैं, तो पहले जान लीजिए कि किन लोगों को इस योजना का लाभ मिलेगा और इसके लिए कैसे अप्लाई करना है। चलिए जानते हैं इस योजना के लिए अप्लाई करने का तरीका...  
विज्ञापन

2 of 6
यूपी में फ्री लैपटॉप और स्मार्टफोन योजना की शुरुआत - फोटो : istock
किन लोगों को मिलेगा योजना का लाभ
  • सबसे जरुरी बात ये है कि आवेदक यूपी का नागरिक होना चाहिए। इसके साथ ही योजना का लाभ लेने के लिए अंडरग्रेजुएट या पोस्टग्रेजुएट कोर्स के फाइनल ईयर का विद्यार्थी होना जरूरी है। साथ ही हाई स्कूल और इंटरमीडिएट में 65 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त हुए हैं उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा।  
विज्ञापन

3 of 6
यूपी में फ्री लैपटॉप और स्मार्टफोन योजना की शुरुआत - फोटो : istock
फ्री लैपटॉप योजना के लिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन
  • फ्री लैपटॉप योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले डीजी शक्ति की वेबसाइट पर जाएं। यहां डीजी सर्वर लॉग इन लिंक पर क्लिक करें। 

4 of 6
यूपी में फ्री लैपटॉप और स्मार्टफोन योजना की शुरुआत - फोटो : istock
  • आपकी जानकारी की फाइलिंग कॉलेज या यूनिवर्सिटी के माध्यम से की जाएगी। यहां यूजर आईडी और पासवर्ड डाल कर सबमिट बटन पर क्लिक करें। 
विज्ञापन

5 of 6
यूपी में फ्री लैपटॉप और स्मार्टफोन योजना की शुरुआत - फोटो : iStock
  • अब आप लॉगिन हो जाएंगे और आपकी जानकारी सरकार के पास चली जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
यूपी में फ्री लैपटॉप और स्मार्टफोन योजना की शुरुआत - फोटो : iStock
  • सबसे बड़ी बात ये है कि मुफ्त स्मार्टफोन, टैबलेट पाने के लिए छात्रों को कुछ भी करने की आवश्यकता नहीं है, उन्हें योजना के लिए रजिस्ट्रेशन करने की भी आवश्यकता नहीं है, प्रक्रिया पूरी तरह से ऑटोमेशन पर है। कॉलेज या यूनिवर्सिटी द्वारा भरी गई जानकारी के आधार पर योजना का लाभ मिलता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें