लगभग हर कोई चाहता है कि उसके पास पैसों की कोई कमी न हो और वो आर्थिक रूप से मजबूत रहे। इसके लिए लोग अच्छी पढ़ाई करते हैं और आज के दौर में तो लगभग हर कोई 12वीं की पढ़ाई के बाद कोर्स करता है। लोग चाहते हैं कि वो पढ़-लिखकर एक अच्छी नौकरी पा सके ताकि उनका जीवन अच्छे तरीके से चल सके। लेकिन आज के समय में बेरोजगार लोग ज्यादा हैं और नौकरियां कम। वहीं, दूसरी तरफ कोरोना वायरस महामारी ने बेरोजगारी को और बढ़ा दिया है। इसी बात को ध्यान रखते हुए दिल्ली सरकार ने बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने का निर्णय किया था। इसलिए अगर आप भी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, और आपको नौकरी नहीं मिली है। तो ऐसे में आप भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं और बेरोजगारी भत्ते के रुप में 7500 रुपये महीना पा सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि आप इसके लिए कैसे आवेदन कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में विस्तार से जान सकते हैं...