देश नेट जीरो एमिशन की ओर आगे बढ़ रहा है। ऐसे में भविष्य इलेक्ट्रिक व्हीकल का है। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते धीरे-धीरे बाजार में इलेक्ट्रिक व्हीकल की मांग काफी तेजी से बढ़ रही है। इसके अलावा सरकार भी अपने स्तर पर इलेक्ट्रिक व्हीकल को बढ़ावा देने के लिए कई ठोस कदम उठा रही है। इसी वजह से देश में कई लोग पेट्रोल डीजल पर चलने वाले वाहनों की बजाए इलेक्ट्रिक व्हीकल को खरीदना पसंद कर रहे हैं। कई ऑटो मोटर्स कंपनियां भी इलेक्ट्रिक व्हीकल को आकर्षक और टिकाऊ बनाने के उद्देश्य से आकर्षक मॉडल्स बाजार में लॉन्च कर रही हैं। ऐसे में लोगों के बीच इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर क्रेज काफी बढ़ रहा है। हालांकि, इलेक्ट्रिक वाहन को चलाने के लिए उसको चार्ज करना काफी जरूरी है। अगर आपके पास भी इलेक्ट्रिक वाहन है। इसी कड़ी में आज हम आपको उन गलतियों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें आपको इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज करते समय नहीं करनी चाहिए।