फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aadhaar Card: आधार कार्ड धारक सावधान, UIDAI ने जारी की चेतावनी, फ्रॉड से बचने के लिए इन बातों का रखें ध्यान

Fri, 30 Sep 2022 02:03 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
aadhar card new - फोटो : istock
Aadhaar Card: आधार कार्ड काफी जरूरी दस्तावेज है। आज विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभ से लेकर बच्चों के एडमीशन, नौकरी या अन्य जगहों पर आधार कार्ड उपयोग में आ रहा है। आधार कार्ड आने के बाद सरकारी योजनाओं का लाभ बिना रुकावट सीधे लाभार्थी तक पहुंच रहा है। ऐसे में इस कार्ड की काफी ज्यादा उपयोगिता हम लोगों के लिए है। आधार कार्ड में हमारी कई जरूरी जानकारी दर्ज होती है। इसमें हमारी बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक डिटेल्स होती है। वहीं दूसरी तरफ बीते कुछ सालों में आधार कार्ड से जुड़े फ्रॉड की संख्या में भी एक बड़ा इजाफा देखने को मिला है। इसी कड़ी में आधार कार्ड जारी करने वाली संस्था भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार कार्ड धारकों को इससे जुड़े फ्रॉड से बचने की सलाह दी है। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Aadhaar Card - फोटो : Istock
यूआईडीएआई ने आधार कार्ड धारकों को सलाह देते हुए कहा है कि ई-आधार कार्ड को डाउनलोड करते समय इंटरनेट साइबर कैफे या किसी ऐसे कंप्यूटर का इस्तेमाल न करें, जिसका इस्तेमाल सार्वजनिक तौर पर किया जाता है। 
विज्ञापन

3 of 5
Aadhaar Card - फोटो : Istock
अगर आपका काम बहुत जरूरी है। ऐसे में अगर आप किसी सार्वजनिक कंप्यूटर से अपना ई-आधार कार्ड डाउनलोड कर रहे हैं। ऐसे में इस बात का खास ध्यान रखें कि उसे कंप्यूटर में डाउनलोड करने के बाद इस्तेमाल करके डिलीट कर दें। 

4 of 5
Aadhaar Card - फोटो : istock
इस बात का खास ध्यान रखें कि फाइल डिलीट करने के बाद वह Recycle Bin में चली जाती है। आपको उसे रिसाइकिल बिन से भी डिलीट कर देना है, ताकि उसका कोई गलत इस्तेमाल न कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Aadhaar Card - फोटो : i stock
बीते कुछ सालों से देश भर में आधार फ्रॉड से जुड़ी कई घटनाएं सामने निकलकर आ रही हैं। ऐसे में अगर आप अपने आधार कार्ड को सुरक्षित करना चाहते हैं। ऐसे में आपको मास्क्ड आधार कार्ड का इस्तेमाल करना चाहिए। मास्क्ड आधार कार्ड में 12 अंकों के आधार नंबर के शुरुआती 8 अंक छुपे होते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें