Ayushman Card Yojana: वैसे तो सभी चीजों का सही तरीके से पूरा होना हमारे लिए जरूरी होता है। लेकिन बात जब स्वास्थ्य की आती है, तो फिर बाकी चीजें इसके आगे छोटी नजर आती है। अगर व्यक्ति बीमारियों से दूर रहेगा, तभी वो एक बेहतर जीवन जी पाता है। लेकिन जिस तरह से आजकल बीमारियां और वायरस हैं, ये पलक झपकते ही इंसान को अपना शिकार बना लेते हैं। ऐसे में लोगों को अपना इलाज करवाना पड़ता है और डॉक्टर की फीस से लेकर महंगी दवाओं तक का बिल चुकाना पड़ता है। लेकिन जो लोग आर्थिक रूप से कमजोर हैं या गरीब वर्ग से आते हैं, वो ये नहीं कर पाते हैं। इसलिए केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की, जिसका अब नाम बदलकर 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' कर दिया है। योजना के अंतर्गत कार्डधारक अपना 5 लाख रुपये तक की सूचीबद्ध अस्पतालों में मुफ्त में इलाज करवा सकता है। ऐसे में अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आपका ये कार्ड बन पाएगा या नहीं, तो इसके लिए आपको अपनी पात्रता चेक करनी होगी। आप अगली स्लाइड्स में अपनी पात्रता चेक करने के प्रोसेस के बारे में जान सकते हैं...