फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aadhaar Card: क्या सच में आधार कार्ड को अपडेट कराने के बाद बदल जाता है उसका नंबर?

Fri, 03 May 2024 06:03 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आधार कार्ड में किसी प्रकार की गलती होने पर आप उसको नजदीकी नामांकन केंद्र पर जाकर अपडेट करा सकते हैं। अक्सर लोगों का सवाल रहता है क्या आधार कार्ड को अपडेट कराने के बाद आधार नंबर बदल जाता है?
विज्ञापन
Aadhaar Card - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Aadhaar Card: आज के समय आधार कार्ड का इस्तेमाल हम विभिन्न जरूरी कार्यों के लिए कर रहे हैं। इसके आने के बाद सरकारी और निजी क्षेत्र के कई कामकाज में पारदर्शिता आई है। आधार कार्ड काफी जरूरी दस्तावेज है। बच्चों का स्कूल में एडमिशन कराने से लेकर नौकरी और कई सरकारी कामकाज में आधार कार्ड उपयोग में आ रहा है। आधार कार्ड में हमारी कई जरूरी जानकारियां दर्ज होती हैं। इसमें हमारी बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक डिटेल्स शामिल होती हैं। कई बार देखने को मिलता है कि आधार कार्ड बनवाने के बाद उसमें गलतियां हो जाती हैं। आधार कार्ड में किसी प्रकार की गलती होने पर आप उसको नजदीकी नामांकन केंद्र पर जाकर अपडेट करा सकते हैं। अक्सर लोगों का सवाल रहता है क्या आधार कार्ड को अपडेट कराने के बाद आधार नंबर बदल जाता है?

विज्ञापन
Trending Videos

अगर आप भी इस बारे में जानना चाहते हैं। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आधार कार्ड को अपडेट कराने के बाद उसका आधार नंबर नहीं बदलता है।

आधार बनवाने के बाद एक बार जो नंबर आपके लिए जारी किया जाता है। वही नंबर हमेशा रहता है फिर चाहे आप कितनी भी बार अपने आधार कार्ड को अपडेट कराएं। 

आाज के समय आधार कार्ड विभिन्न कामों के लिए उपयोग में आ रहा है। इसका इस्तेमाल सरकारी योजना का लाभ पाने वाले लाभार्थियों की पहचान को सत्यापित करने के लिए किया जा रहा है। आधार कार्ड आने के बाद कई दस्तावेजों को जमा करने की जरूरत कम हुई है। 
विज्ञापन

इससे प्रक्रिया सरल और सहज हुई है। इसकी मदद से विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ और सब्सिडी सीधे लाभार्थी के खाते में पहुंच रही है। ऐसे में आधार कार्ड को बहुमुखी और उपयोगी दस्तावेज कहना गलत नहीं होगा। 

PM Kisan Yojana: क्या पति और पत्नी दोनों लोगों को मिल सकता है पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें