फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aadhaar Alert: ऐसे आधार कार्ड को सरकार कर रही है रद्द, चेक करें लिस्ट कहीं आपका नाम तो नहीं

Sat, 23 Jul 2022 01:47 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Aadhaar Card Alert: असली और नकली आधार कार्ड में अंतर कैसे करें - फोटो : Amar Ujala
Aadhaar Card Alert: आज के समय में लगभग ज्यादातर काम ऐसे हैं, जो बिना आधार कार्ड के पूरे नहीं हो पाते हैं। इसलिए आधार कार्ड की महत्वता को समझा जा सकता है। बैंक में खाता खुलवाना हो, सिम कार्ड खरीदना हो, राशन कार्ड बनवाना हो आदि कई काम आधार के बिना पूरे नहीं हो सकते हैं। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई द्वारा भारत के प्रत्येक नागरिक को ये जारी किया जाता है। लेकिन इन सबके बीच कई ऐसे मामले भी सामने आते हैं जिनमें लोगों के डुप्लीकेट या यूं कहें कि नकली आधार कार्ड भी सामने आते हैं। जालसाज या धोखाधड़ी करने वाले लोग किसी अन्य व्यक्ति या खुद के नाम पर ही नकली आधार कार्ड जारी करवा लेते हैं। इसलिए आपके लिए भी ये जानना जरूरी हो जाता है कि कहीं आपका आधार कार्ड नकली तो नहीं है। तो चलिए इस बारे में जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
Aadhaar Card Alert: असली और नकली आधार कार्ड में अंतर कैसे करें - फोटो : istock
  • दरअसल, पिछले कुछ समय से ये देखा जा रहा है कि डुप्लीकेट आधार कार्ड से जुड़ी शिकायतें बड़ी हैं। ऐसे में यूआईडीएआई की तरफ से एक बड़ा कदम उठाया गया है। इसमें यूआईडीएआई ने 5 लाख 98 हजार 999 डुप्लीकेट आधार कार्ड को रद्द कर दिया है।
विज्ञापन

3 of 5
Aadhaar Card Alert: असली और नकली आधार कार्ड में अंतर कैसे करें - फोटो : istock
ऐसे कर सकते हैं चेक आपका आधार असली है या नहीं:-

स्टेप 1
  • अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आपका आधार कार्ड असली है या नहीं, तो इसके लिए आपको सबसे पहले यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट resident.uidai.gov.in/verify पर जाना है।

4 of 5
Aadhaar Card Alert: असली और नकली आधार कार्ड में अंतर कैसे करें - फोटो : istock
स्टेप 2
  • यहां पर आपको अपना 12 अंकों का आधार कार्ड नंबर दर्ज करना है। फिर स्क्रीन पर दिए हुए कैप्चा कोड को भरकर 'वेरिफाई' वाले विकल्प को चुनें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Aadhaar Card Alert: असली और नकली आधार कार्ड में अंतर कैसे करें - फोटो : istock
स्टेप 3
  • जैसे ही आप वेरिफाई पर क्लिक करेंगे, आपके सामने दर्ज किए गए आधार नंबर की सारी जानकारी सामने आ जाएगी। आधार कार्ड अगर असली है तो आपको स्क्रीन पर ' आधार नंबर Exist' लिखा हुआ नजर आएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें