फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Two Wheeler Insurance: क्या आपको भी करवाना है अपनी बाइक या स्कूटी का इंश्योरेंस? तो घर बैठे ऐसे करवा सकते हैं

Sat, 18 Jan 2025 11:30 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आपके पास भी दोपहिया वाहन है जैसे, बाइक या स्कूटी आदि। तो ऐसे में आपको इसका इंश्योरेंस करवाना होता है।
विज्ञापन
1 of 5
टू व्हीलर इंश्योरेंस ऐसे करवाएं? - फोटो : https://www.freepik.com/
Two Wheeler Insurance: पब्लिक ट्रांसपोर्ट से बचने के लिए और समय बचाने के लिए लोग अपने वाहन से यात्रा करना पसंद करते हैं। कोई दफ्तर जाने के लिए तो कोई अन्य कामों के लिए दोपहिया वाहन का इस्तेमाल करता है। जाम से बचने के लिए दोपहिया वाहन सबसे सही माना जाता है क्योंकि साइड से धीरे-धीरे भी निकलकर आप अपने गंतव्य तक पहुंच जाते हैं। जबकि, चार पहिया वाहन में जाम लगने पर ज्यादा समय इंतजार करना पड़ता है।

वहीं, इन वाहनों का आपको इंश्योरेंस भी करवाना होता है क्योंकि अगर आप ऐसा नहीं करवाते हैं तो आपका चालान काटा जा सकता है। वहीं, दुर्घटना की स्थिति में आपको और गाड़ी दोनों के लिए ये मददगार साबित हो सकता है। ऐसे में अगर आपके पास भी बाइक या स्कूटी है तो आप यहां जान सकते हैं कि आप कैसे घर बैठे खुद ही एक अच्छा टू व्हीलर इंश्योरेंस चुन सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
टू व्हीलर इंश्योरेंस ऐसे करवाएं? - फोटो : Adobe Stock
इस तरह से करवा सकते हैं टू व्हीलर:-

स्टेप नंबर 1
  • अगर आपके पास भी स्कूटी या बाइक है तो आप इसका इंश्योरेंस घर बैठे करवा सकते हैं
  • इसके लिए आपको सबसे पहले उस कंपनी के एप या आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है
  • फिर यहां पर आपको टू व्हीलर इंश्योरेंस  का ऑप्शन चुनना है
  • फिर आपको यहां पर अपनी बाइक की कुछ जानकारियां भरनी होती हैं
विज्ञापन

3 of 5
टू व्हीलर इंश्योरेंस ऐसे करवाएं? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप नंबर 2
  • आपको सबसे पहले अपना गाड़ी नंबर यहां पर दर्ज करना है
  • साथ में आपको यहां पर अपनी गाड़ी का मॉडल नंबर भरना है
  • साथ ही चेसिस नंबर और इंजन नंबर भी भरना होता है
  • इसके बाद ही आपकी गाड़ी की सही और पूरी जानकारी यहां पर आ सकते हैं

4 of 5
टू व्हीलर इंश्योरेंस ऐसे करवाएं? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप नंबर 3
  • इसके बाद आपको यहां पर बीमा की जानकारियां दिखेंगी
  • इसमें आपको अलग-अलग कंपनी के इंश्योरेंस प्लान दिखेंगे
  • यहां पर आप सभी प्लान की तुलना कर सकते हैं
  • साथ ही यहां पर आप प्लान की जानकारी भी चेक कर सकते हैं यानी प्रीमियम क्या है और आपको इसके बदले में क्या सुविधा मिल रही हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टू व्हीलर इंश्योरेंस ऐसे करवाएं? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप नंबर 4
  • इसके बाद आपको कोई एक प्लान चुनना है
  • यहां पर ध्यान दें कि उसकी IDV वेल्यू भी चेक करें क्योंकि ये आपकी गाड़ी की वो कीमत होती है जो आपकी गाड़ी चोरी होने आदि पर इंश्योरेंस कंपनी आपको देती है
  • ऐसे में सबकुछ जानकारी चेक करने के बाद आपको अपने इंश्योरेंस की पेमेंट करनी है और फिर आप अपनी पॉलिसी को डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें