फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MF SIP: इस स्कीम में करें 15 हजार रुपये निवेश, इतने सालों में इकट्ठा कर सकते हैं 5 करोड़ रुपये से ज्यादा फंड

Sat, 18 Jan 2025 10:15 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Mutual Fund Investment Tips: आज इस खबर के माध्यम से हम आपको निवेश के उस गणित के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप 15 हजार रुपये का निवेश करके 5 करोड़ रुपये से ज्यादा का फंड इकट्ठा कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
म्यूचुअल फंड - फोटो : Adobe Stock
Mutual Fund Investment Tips: आज हम आपको एक शानदार निवेश योजना के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप मात्र 15 हजार रुपये निवेश करके 5 करोड़ रुपये से अधिक का फंड इकट्ठा कर सकते हैं। इसमें आपको म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश करना है। देश में कई लोग म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश कर रहे हैं। गौर करने वाली बात है कि आज के दौर में महंगाई की रफ्तार जिस तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम या छोटी बचत योजनाओं में निवेश करने पर आपको उतना अच्छा रिटर्न नहीं मिलता है।

अगर आप अपने निवेश पर अच्छा रिटर्न प्राप्त करना चाहते हैं तो म्यूचुअल फंड एक बेहतर विकल्प हो सकता है। एक्सपर्ट के मुताबिक निवेश का यह क्षेत्र लॉन्ग टर्म में आपको अच्छा रिटर्न दे सकता है। इसी कड़ी में आज इस खबर के माध्यम से हम आपको निवेश के उस गणित के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप 15 हजार रुपये का निवेश करके 5 करोड़ रुपये से ज्यादा का फंड इकट्ठा कर सकते हैं। आइए जानते हैं - 
विज्ञापन

2 of 5
म्यूचुअल फंड - फोटो : Adobe Stock
इसमें आपको एक अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम का चुनाव करके उसमें एसआईपी बनवानी है। आप एक्सपर्ट की सलाह लेकर भी किसी म्यूचुअल फंड स्कीम में अपनी एसआईपी बनवा सकते हैं। एसआईपी बनवाने के बाद आपको उसमें हर महीने 15 हजार रुपये का निवेश करना है। 
विज्ञापन

3 of 5
म्यूचुअल फंड - फोटो : Adobe Stock
15 हजार रुपये महीने का यह निवेश आपको हर साल करना है। यह सिलसिला आपको 30 सालों तक जारी रखना है। इस दौरान आपको इस बात की उम्मीद भी करनी है कि आपके निवेश पर सालाना 12 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता रहे। अगर आप हर महीने 15 हजार रुपये का निवेश 30 सालों तक करते हैं।

4 of 5
म्यूचुअल फंड - फोटो : AdobeStock
ऐसे में 30 सालों के बाद मैच्योरिटी के समय आपके पास करीब 5,29,48,707 रुपये होंगे। इन पैसों की सहायता से आप अपने भविष्य की जिंदगी आर्थिक स्तर पर सशक्त होकर जी सकेंगे। आपको किसी दूसरे व्यक्ति के ऊपर निर्भर होने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इन पैसों की सहायता से आप भविष्य से जुड़े अपने सभी जरूरी प्रयोजनों को पूरा कर सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
म्यूचुअल फंड - फोटो : AdobeStock
डिस्कलेमर: म्यूचुअल फंड में निवेश किए गए पैसे बाजार जोखिमों के अधीन आते हैं। इसमें निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें। अगर आप बिना जानकारी के म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं। इस स्थिति में आपको एक बड़े घाटे का सामना करना पड़ सकता है। म्यूचुअल फंड में किए गए निवेश पर मिलने वाला रिटर्न बाजार के व्यवहार द्वारा तय होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें