भारतीय ट्रेनों को देश की लाइफ लाइन कहा जाता है। हर रोज बड़ी संख्या में यात्री इसमें सफर करते हैं। भारतीय रेलवे देशभर में हजारों ट्रेनों का संचालन कर रहा है। इसके अलावा हर प्रमुख स्थानों पर रेलवे स्टेशन बनाए हैं, ताकि यात्रियों को उनके नजदीकी जगह से कहीं पर आने जाने के लिए ट्रेन मिल सके। इसके अलावा यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने कई नियमों को बना रखा है।
इन नियमों का उद्देश्य यात्रियों के सफर को सुविधाजनक बनाना है। हालांकि, कई बार ऐसी स्थिति बन जाती है कि यात्री रात के समय ट्रेन में बिना टिकट ही चढ़ जाते हैं। ऐसे में यह सवाल उठता है कि रात के समय बिना टिकट सफर कर रहे यात्री को क्या टीटीई ट्रेन से उतार सकता है? इसको लेकर क्या नियम है?