फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Money Saving Tips: महीने की शुरुआत में करें ये 3 आसान काम, आखिर तक हो जाएगी खूब सारी बचत!

Fri, 02 Jan 2026 11:33 AM IST
श्रुति गौड़ यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

 3 Habits That Help You Save Money: अगर आप भी पैसे बचाना चाहती हैं तो महीने की शुरुआत में ही तीन काम कर लीजिए। इससे महीने के अंत तक आपके पैसे बच जाएंगे।  
विज्ञापन
1 of 7
महीने की शुरुआत में अपनाएं ये 3 पैसों की बचत के तरीके - फोटो : अमर उजाला
 3 Habits That Help You Save Money: पैसे बचाना हर किसी के लिए जरूरी है, क्योंंकि जरूरत के समय में ही ये पैसे काम आते हैं। पर, हम चाहे कितना भी बचत करने की कोशिश कर लें, लेकिन महीने के अंत तक बजट बिगड़ जाता है। ऐसे में जरूरी है सही प्लानिंग करना.... तो अगर आप भी अपनी फाइनेंशियल प्लानिंग को स्मार्ट बनाना चाहते हैं, तो महीने की शुरुआत में ही कुछ आसान लेकिन असरदार कदम उठाना सबसे फायदेमंद साबित होता है।

दरअसल, महीने के शुरुआत में उठाए जाने वाले छोटे-छोटे लेकिन सही निर्णय से आप महीने के अंत तक अपने पैसे बचा सकते हैं और अनावश्यक खर्चों से बच सकते हैं। इन तरीकों को अपनाना मुश्किल नहीं है, बस थोड़ी सी अनुशासन और प्लानिंग की जरूरत है। चाहे आप छात्र हों, नौकरी पेशा हों या फ्रीलांसर, ये टिप्स हर किसी के लिए उपयोगी हैं। महीने की शुरुआत में ही तीन आसान काम कर लेने से आप वित्तीय तनाव कम कर सकते हैं और बचत की आदत को मजबूती से बना सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
महीने की शुरुआत में अपनाएं ये 3 पैसों की बचत के तरीके - फोटो : Adobe stock
1. बजट बनाएं और खर्च ट्रैक करें

महीने की शुरुआत में सबसे पहला कदम है अपने बजट को स्पष्ट रूप से तैयार करना। इसके लिए अपनी कुल आय और सभी जरूरी खर्चों जैसे किराया, बिजली-पानी, राशन और ट्रांसपोर्ट की लिस्ट बनाएं। इसके बाद गैर-जरूरी खर्चों जैसे कैफे, ऑनलाइन शॉपिंग और फालतू खरीदारी को अलग नोट करें।
विज्ञापन

3 of 7
महीने की शुरुआत में अपनाएं ये 3 पैसों की बचत के तरीके - फोटो : Adobe Stock
महीने भर में जब भी कोई खर्च करें, उसे नोट करें या किसी मोबाइल ऐप से ट्रैक करें। इससे आपको पता रहेगा कि आपका पैसा कहां जा रहा है और आप अनावश्यक खर्चों को समय रहते रोक सकते हैं।  

 

4 of 7
महीने की शुरुआत में अपनाएं ये 3 पैसों की बचत के तरीके - फोटो : ANI
2. सेविंग अकाउंट में फिक्स राशि डालें

बचत की आदत बनाने का सबसे आसान तरीका है महीने की शुरुआत में ही एक तय राशि अलग करना। चाहे आप 5%, 10% या 20% बचत कर रहे हों, इसे सीधे सेविंग अकाउंट, फिक्स्ड डिपॉजिट या म्यूचुअल फंड में डालें।
विज्ञापन

5 of 7
महीने की शुरुआत में अपनाएं ये 3 पैसों की बचत के तरीके - फोटो : Adobe Stock
जब बचत को अलग कर देंगे तो बचे हुए पैसे ही खर्च के लिए होंगे, जिससे बजट का पालन आसान हो जाता है। इसे पे-योरसेल्फ फर्स्ट तकनीक कहा जाता है। इस तरह आप खुद पर भरोसा करेंगे और बचत प्राथमिकता में रहेगी।

 
विज्ञापन

6 of 7
महीने की शुरुआत में अपनाएं ये 3 पैसों की बचत के तरीके - फोटो : Adobe stock
3. शॉपिंग और मनोरंजन के लिए लिमिट तय करें

अक्सर लोग महीने के बीच में अचानक शॉपिंग या बाहर खाने का खर्च बढ़ा देते हैं। इसका उपाय है खर्च की लिमिट पहले से तय कर लेना। उदाहरण के लिए, खाने-पीने के लिए 2000 रुपये और मनोरंजन या शॉपिंग के लिए 1500 रुपये तय कर लें। महीने भर इस सीमा के बाहर खर्च न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
महीने की शुरुआत में अपनाएं ये 3 पैसों की बचत के तरीके - फोटो : Adobe Stock
अगर कोई अतिरिक्त खर्च जरूरी हो, तो इसे बचत से काटें या अगले महीने की योजना में एडजस्ट करें। ये तरीका अनावश्यक खर्च को रोकने और पैसों की बचत सुनिश्चित करने में मदद करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें