फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Transaction Alert: इन छोटी-छोटी गलतियों को करने से बचें, वरना खाली हो सकता है आपका बैंक खाता

Sat, 14 May 2022 09:17 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के तरीके क्या हैं - फोटो : istock
पिछले कुछ सालों में देश तेजी से डिजिटलीकरण की तरफ बढ़ा है। उदाहरण के लिए बात अगर पेमेंट के तरीकों की करें, तो अब कैश का इस्तेमाल कम और ऑनलाइन पेमेंट का इस्तेमाल लोग ज्यादा से ज्यादा करते हैं। मॉल और बड़े-बड़े स्टोर तो छोड़िए। अब तो एक रिक्शा चालक को पेमेंट करनी हो या फिर रेहड़ी-पटरी से कोई सामान खरीदना हो, हर एक जगह पर डिजिटल पेमेंट लोग करते हैं। मतलब ऑनलाइन पेमेंट को काफी बढ़ावा मिला है, लेकिन जैसे-जैसे ये सुविधा बढ़ी है, वैसे-वैसे जालसाज भी लोगों के साथ फ्रॉड करने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऑनलाइन ट्रांजेक्शन की आड़ में जालसाज लोगों के बैंक खाते से उनकी मेहनत की कमाई को उड़ा रहे हैं। लेकिन आपकी कुछ गलतियां हैं जो आपको ठगी का शिकार बना सकती है। इसलिए भूलकर भी आपको वो गलतियां नहीं करनी हैं, जो हम आपको बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के तरीके क्या हैं - फोटो : istock
भूलकर न करें ये छोटी-छोटी गलतियां:-

ओटीपी का विकल्प चुनना बेहतर
  • कई लोग जब ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं या कोई अन्य ट्रांजेक्शन करते हैं, तो पासवर्ड का विकल्प चुनते हैं। लेकिन अपकी ये गलती आपको भारी पड़ सकती है क्योंकि कई ब्राउजर और वेबसाइट पर ये सेव हो जाता है। इसलिए आपको हमेशा ओटीपी का ही विकल्प चुनना है, क्योंकि ये मोबाइल पर हर बार नया आता है।
विज्ञापन

3 of 6
ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के तरीके क्या हैं - फोटो : istock
सीवीवी शेयर न करें
  • आपके डेबिट और क्रेडिट कार्ड के पीछे वाले हिस्से में 3 अंक का एक नंबर होता है, जिसे सीवीवी नंबर कहते हैं। ये बेहद खास नंबर होता है और इसका इस्तेमाल ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए होता है। अगर आप ऑनलाइन पेमेंट कर रहे हैं, ऑनलाइन शॉपिंग कर रहे हैं आदि। ऐसी स्थिति में आपको इसकी जरूरत होती है।

4 of 6
ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के तरीके क्या हैं - फोटो : istock
  • आपको ध्यान देना है कि भूलकर भी आपको ये नंबर किसी के भी साथ शेयर नहीं करना है। कई बार लोग ये नंबर कॉल पर या किसी अन्य को बता देते हैं, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। कस्टमर केयर या कोई बैंक कर्मी तक आपसे ये सीवीवी नंबर कभी नहीं मांगता है।
विज्ञापन

5 of 6
ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के तरीके क्या हैं - फोटो : istock
अनजाने लिंक्स से सावधान
  • आजकल सोशल मीडिया, ईमेल और मैसेज के जरिए लोगों को कई अनजाने और लुभावने लिंक्स भेजे जाते हैं। लोग इनके झांसे में आकर इन पर क्लिक करके मांगी गई बैंकिंग जानकारी तक दे देते हैं। आपकी इस छोटी सी गलती के कारण जालसाज आपका बैंक खाता खाली कर सकते हैं। इसलिए अनजाने लिंक्स को कभी न खोलें, बल्कि ऐसे मैसेज को डिलीट कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के तरीके क्या हैं - फोटो : istock
पिन नंबर छुपाकर रखें
  • कई बार लोग अपने डेबिट और क्रेडिट कार्ड के पिन नंबर को लोगों के साथ साझा कर देते हैं। इसके अलावा लोग अपने यूपीआई पिन को छुपकर दर्ज नहीं करते हैं। ऐसा करने से भी आपको चपत लग सकती है। अगर आपका कार्ड या मोबाइल गलत हाथों में चला जाए, तो आपके पिन नंबर लोगों को पता होने के कारण आपका बैंक खाता मिनटों में खाली हो सकता है। इसलिए पिन नंबर हमेशा छुपाकर ही डालें और किसी के साथ इसे शेयर न करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें