फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रीगण ध्यान दें: रात 10 बजे के बाद ट्रेन में बदल जाते हैं ये नियम, यात्रा करने से पहले जान लें ये बातें

Sun, 13 Apr 2025 10:13 AM IST
शिखर बरनवाल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और शांतिपूर्ण यात्रा सुनिश्चित करने के लिए रात 10 बजे के बाद कुछ विशेष नियम लागू किए हैं। इन नियमों का उद्देश्य रात के समय यात्रियों को होने वाली असुविधा को कम करना और सभी की यात्रा को सुखद बनाना है। इन नियमों के बारे में आपको भी जानना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
Indian Railway Rules: भारतीय रेलवे हर दिन लाखों यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाता है। इसका नेटवर्क इतना विशाल है कि देश के हर कोने में आपको रेलवे स्टेशन देखने को मिल जाएंगे। यही वजह है कि भारतीय रेलवे को देश की जीवन रेखा भी कहा जाता है। ट्रेन यात्रा को सुगम और आरामदायक बनाने के लिए रेलवे ने कई नियम बनाए हैं। इसी कड़ी में कुछ नियम ऐसे भी हैं जो खासतौर पर रात के समय लागू होते हैं। अगर आप रात की ट्रेन से सफर करने की योजना बना रहे हैं, तो रात 10 बजे के बाद लागू होने वाले नियमों को जरूर जानना चाहिए। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
1. टीटीई द्वारा टिकट जांच के नियम
अगर आप ट्रेन से यात्रा करते हैं तो आपको मालूम होना चाहिए कि यात्रा टिकट परीक्षक (टीटीई) रात 10  बजे से सुबह 6 बजे तक आपका टिकट नहीं चेक कर सकता है। यह नियम इसलिए बनाया गया है ताकि रात में सो रहे यात्रियों को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए। हालांकि, यदि कोई यात्री 10 बजे के बाद यात्रा शुरू करता है, तो टीटीई को उनकी टिकट जांचने का अधिकार है, भले ही यात्री सो रहे हों। यह नियम यात्रियों की सुविधा और ट्रेन में शांति बनाए रखने के लिए बनाया गया है।

 
विज्ञापन

3 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
2. लाइटें बंद करने के नियम
रात 10 बजे के बाद, ट्रेन के डिब्बों में अधिकांश लाइटें बंद कर दी जाती हैं, ताकि यात्री शांति से सो सकें। इस दौरान केवल नाइट लाइट ही चालू रहती है। यह नियम इसलिए बनाया गया है ताकि रात में यात्रियों को सोने में कोई परेशानी न हो और तेज रोशनी से यात्रियों की नींद में खलल न पड़े।
 

4 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
3. तेज आवाज में गाना बजाना वर्जित
रात के समय, यात्रियों को तेज आवाज में बात करने या फोन में गाना बजाने की अनुमति नहीं है। यह नियम इसलिए बनाया गया है ताकि अन्य यात्रियों की नींद में खलल न पड़े। इतना ही नहीं अलग कोई समूह में यात्रा कर रहा है तो उन्हें भी आपस में तेज आवाज में बात करने की अनुमति नहीं है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
4. मिडिल बर्थ का नियम
अक्सर निचली बर्थ पर यात्री देर तक बैठे रहते हैं, जिससे मध्य बर्थ वालों को दिक्कत होती है। ऐसे में आपको बता दें कि रात 10 बजे से सुबह 6 बजे के बीच, मिडिल बर्थ खोलने पर निचली बर्थ (लोअर बर्थ) वाला यात्री आपत्ति नहीं कर सकता है। यह नियम यात्रियों को रात में आरामदायक नींद देने के लिए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें