फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Debit Card: बैंक का डेबिट कार्ड नहीं कर रहा है काम, ये हैं बदलने के आसान तरीके, घर बैठे ऐसे करें अप्लाई

Sat, 12 Apr 2025 08:33 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

पुराने एटीएम कार्ड किसी वजह से खराब हो जाते हैं। इसलिए आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इसे आप आसानी से बदल सकते हैं। हम आपको अपनी खबर में ऐसे कुछ आसान तरीके बता रहे हैं, जिनसे आप घर बैठे ऑनलाइन नया डेबिट कार्ड मंगा सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
बैंक का डेबिट कार्ड नहीं कर रहा है काम, ये हैं बदलने के आसान तरीके, घर बैठे ऐसे करें अप्लाई - फोटो : Adobe Stock
Debit Card: वर्तमान समय में ज्यादातर लोग डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कई बार कार्ड अधिक इस्तेमाल होने की वजह से घिस जाता है या किसी वजह से बंद हो जाता है। पुराने एटीएम कार्ड किसी वजह से खराब हो जाते हैं। इसलिए आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इसे आप आसानी से बदल सकते हैं। हम आपको अपनी खबर में ऐसे कुछ आसान तरीके बता रहे हैं, जिनसे आप घर बैठे ऑनलाइन नया डेबिट कार्ड मंगा सकते हैं। अगर आप ऑनलाइन अप्लाई नहीं कर सकते हैं, तो हम आपको इसका ऑफलाइन तरीका भी बताएंगे। आइए जानते हैं कि क्या तरीका है? 

नेट बैंकिंग के जरिए करें अप्लाई

अगर आपका डेबिट कार्ड खराब हो जाता है, तो आप उसे नेट बैंकिग के माध्यम से बदल सकते हैं। यह आसान तरीका है। इसके लिए आपको अपने नेट बैंकिंग अकाउंट में लॉगिन करना पड़ेगा। वहां पर डेबिट कार्ड सेक्शन में जाकर रिप्लेसमेंट का ऑप्शन का चुनाव करें। इसके बाद आप वह पता चुनिए, जहां बैंक नया कार्ड भेजेगा। रिक्वेस्ट देने के कुछ दिनों के अंदर बैंक की तरफ से आपके रजिस्टर्ड पते पर नया डेबिट कार्ड भेज दीजिए जाएगा। 
 
विज्ञापन

2 of 5
बैंक का डेबिट कार्ड नहीं कर रहा है काम, ये हैं बदलने के आसान तरीके, घर बैठे ऐसे करें अप्लाई - फोटो : Adobe Stock
ऐप का करें इस्तेमाल

आप मोबाइल बैंकिंग ऐप के जरिए भी नए डेबिट कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं। ऐप में लॉगिन करके डेबिट कार्ड सेक्शन में जाना होगा और रिप्लेसमेंट के लिए रिक्वेस्ट करना पड़ेगा। एक बार रिक्वेस्ट सबमिट करने के बाद बैंक इसे प्रोसेस करेगा और नया कार्ड आपके रजिस्टर्ड एड्रेस पर भेज देगा।
 
विज्ञापन

3 of 5
बैंक का डेबिट कार्ड नहीं कर रहा है काम, ये हैं बदलने के आसान तरीके, घर बैठे ऐसे करें अप्लाई - फोटो : Adobe Stock
बैंक की ब्रांच में जाकर ले सकते हैं नया कार्ड

अगर कोई ऑनलाइन बैंकिंग का इस्तेमाल नहीं करता है, तो वह सीधे अपने बैंक की ब्रांच जाकर भी नया डेबिट कार्ड ले सकता है। ब्रांच में रिलेशनशिप मैनेजर से मिलना होगा और नए कार्ड के लिए आवेदन करना होगा। कुछ बैंक तुरंत नया कार्ड दे देते हैं, लेकिन इस कार्ड पर आपका नाम नहीं लिखा होगा। अगर आप नाम के साथ नया डेबिट कार्ड लेना चाहते हैं तो बैंक इसे कुछ दिनों में आपके रजिस्टर्ड एड्रेस पर भेजेगा। 

New AC Tips: गर्मी के मौसम में खरीदने जा रहे हैं नया एसी? तो जरूर जान लें ये चार बातें

4 of 5
बैंक का डेबिट कार्ड नहीं कर रहा है काम, ये हैं बदलने के आसान तरीके, घर बैठे ऐसे करें अप्लाई - फोटो : Adobe Stock
कस्टमर केयर के जरिए बदल सकते हैं

आप अपने डेबिट कार्ड को बदलने के लिए बैंक के कस्टमर केयर से भी संपर्क कर सकते हैं। कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव को कॉल करके अपना कार्ड रिप्लेसमेंट रिक्वेस्ट आवेदन करा सकते हैं। वो आपकी रिक्वेस्ट को प्रोसेस करेंगे और बैंक आपके पते पर नया डेबिट कार्ड भेज देगा। 

Pension for Farmers: किसानों को हर साल मिलेंगे 42000 रुपये, जानिए क्या है योजना और कैसे ले सकते हैं लाभ
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बैंक का डेबिट कार्ड नहीं कर रहा है काम, ये हैं बदलने के आसान तरीके, घर बैठे ऐसे करें अप्लाई - फोटो : Adobe Stock
क्या लगता है कोई चार्ज?

कुछ बैंक डेबिट कार्ड बदलवाने पर मामूली चार्ज लेते हैं। यह चार्ज आपके बैंक अकाउंट से ऑटोमैटिकली कट जाता है। अगर आपका डेबिट कार्ड काम नहीं कर रहा है, तो ऊपर बताए गए किसी भी तरीके से नया कार्ड मंगवा सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें