हम जब कहीं नौकरी करते हैं, तो हमें कई तरह की सुविधाएं मिलती हैं। जहां हमें पूरे महीने काम करने के बाद सैलरी मिलती है, जिससे हम अपना जीवन व्यापन करते हैं। तो वहीं, इसके अलावा भी हमें कई तरह की सुविधाएं मिलती हैं। वहीं, एक चीज और नौकरी करने वाले लोगों को मिलती है, वो है पीएफ खाता। दरअसल, सरकार के नियमों के मुताबिक, लोगों का पीएफ खाता खोला जाता है और फिर उसमें हर महीने की सैलरी में से कुछ हिस्सा उस खाते में जमा किया जाता है। साथ ही उतना ही पैसा कंपनी भी कर्मचारी के पीएफ खाते में जमा करती है। इस जमा हुए पैसे पर ईपीएफओ द्वारा ब्याज भी दिया जाता है। वहीं, नौकरी के बीच में, नौकरी छोड़ने के बाद या पेंशन के रूप में आप इस पैसे को निकाल सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ वजह हैं, जिनकी वजह से आपका पीएफ खाता बंद तक हो सकता है? शायद नहीं, तो चलिए हम आपको इस बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...