फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक नियम तोड़ना पड़ेगा भारी, कटेंगे पॉइंट्स, खत्म होते ही जा सकता है ड्राइविंग लाइसेंस

Mon, 07 Sep 2026 10:03 AM IST
दीक्षा पाठक यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला

सार

Driving Licence: केंद्र सरकार ड्राइविंग लाइसेंस व्यवस्था में बदलाव की तैयारी कर रही है। प्रस्तावित नेगेटिव पॉइंट या ग्रेडेड ड्राइविंग लाइसेंस सिस्टम में बार-बार ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले चालकों के पॉइंट्स कम हो सकते हैं। तय सीमा तक पॉइंट्स पहुंचने पर लाइसेंस निलंबित या रद्द किए जाने की व्यवस्था हो सकती है। 
 
विज्ञापन
1 of 5
अब चालान भरकर नहीं बच पाएंगे - फोटो : AI
सड़क पर गाड़ी चलाते समय ट्रैफिक नियमों को नजरअंदाज करना अब आने वाले दिनों में भारी पड़ सकता है। केंद्र सरकार ड्राइविंग लाइसेंस व्यवस्था को बदलने की तैयारी में है। बार-बार ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले चालकों के लिए नेगेटिव पॉइंट सिस्टम या ग्रेडेड ड्राइविंग लाइसेंस सिस्टम लाने पर काम किया जा रहा है। इस व्यवस्था में हर ट्रैफिक उल्लंघन का असर चालक के ड्राइविंग रिकॉर्ड पर पड़ सकता है। तो आज की इस खबर में हम आपको विस्तार से इस विषय के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
ट्रैफिक अब चालान भरकर नहीं बच पाएंगे - फोटो : AI
लाइसेंस पॉइंट्स भी कटेगा
नियम तोड़ने पर लाइसेंस से पॉइंट्स काटे जा सकते हैं। उल्लंघन कितना गंभीर है उसके आधार पर पॉइंट्स तय किए जाने की व्यवस्था पर काम हो सकता है। अगर किसी चालक के पॉइंट्स एक तय सीमा तक कम हो जाते हैं या खत्म हो जाते हैं तो उसका लाइसेंस निलंबित या रद्द किया जा सकता है। यानी बता दें कि आने वाले समय में केवल चालान भर देना ही बार-बार नियम तोड़ने का आसान रास्ता नहीं रहेगा। सरकार की कोशिश ऐसी व्यवस्था बनाने की है, जिसमें चालक के पूरे ट्रैफिक रिकॉर्ड को ध्यान में रखा जाए और लगातार नियमों की अनदेखी करने वालों पर कार्रवाई हो। 
विज्ञापन

3 of 5
अब चालान भरकर नहीं बच पाएंगे - फोटो : AdobeStock
लाइसेंस में सिर्फ गाड़ी चलाने की अनुमति नहीं होगी
ग्रेडेड ड्राइविंग लाइसेंस सिस्टम लागू होने पर लाइसेंस चालक के सड़क पर व्यवहार का रिकॉर्ड भी बन सकता है। इसका मकसद यह देखना होगा कि कोई व्यक्ति लगातार नियमों का पालन कर रहा है या बार-बार उल्लंघन कर रहा है। गंभीर नियम तोड़ने या लगातार गलतियां करने की स्थिति में लाइसेंस की वैधता पर भी असर पड़ सकता है।

4 of 5
अब चालान भरकर नहीं बच पाएंगे - फोटो : Adobe Stock
बाइक टैक्सी को लेकर राज्यों से अपील
बाइक टैक्सी सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए राज्यों से आगे आने की अपील की गई है। उनका कहना है कि निजी दोपहिया गाड़ी मालिकों को यात्रियों को बाइक टैक्सी के जरिये ले जाने की अनुमति दी जा सकती है। हालांकि कुछ राज्य अभी ऐसी सेवाओं को मंजूरी नहीं दे रहे हैं। परिवहन राज्य का विषय है इसलिए बाइक टैक्सी को मंजूरी देने और उससे जुड़े नियम तय करने का अधिकार संबंधित राज्य सरकारों के पास रहेगा। ऐसे में हर राज्य में नियम अलग हो सकते हैं। बाइक टैक्सी की स्थिति में ड्राइवर का लाइसेंस, परमिट, बीमा और ट्रैफिक नियमों का पालन जरूरी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Traffic Rules - फोटो : AdobeStock
8 करोड़ रोजगार का दावा
बाइक टैक्सी सेवाओं को बढ़ावा मिलने से करीब 8 करोड़ लोगों के लिए आजीविका के अवसर पैदा हो सकते हैं। खासकर ग्रामीण और रोजगार के सीमित ऑप्शन वाले क्षेत्रों में यह कमाई का जरिया बन सकती है। हालांकि रोजगार बढ़ाने के साथ सड़क सुरक्षा को लेकर भी सावधानी जरूरी होगी। इसी वजह से सरकार ड्राइविंग लाइसेंस के साथ-साथ ड्राइविंग ट्रेनिंग को भी बेहतर बनाने पर जोर दे रही है।

Aadhaar Mobile Number Change: आधार में मोबाइल नंबर घर बैठे कैसे बदलवाएं? तरीका यहां जानें

बैंक अकाउंट में कितना कैश जमा करने पर आ सकता है इनकम टैक्स का नोटिस? जानें इससे जुड़े नियम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें