फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Toll Tax: टोल टैक्स को लेकर सरकार नया नियम करने जा रही लागू, यूपीआई से भुगतान करने पर नहीं लगेगा दोगुना टैक्स

Sun, 05 Oct 2025 03:38 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Fastag New Rule UPI Toll: भारत सरकार ने टोल टैक्स से जुड़ा एक नया नियम पेश किया है। टोल टैक्स का यह नया नियम 15 नवंबर से लागू हो जाएगा। यह नया नियम कैश पेमेंट को कम करने और डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लागू किया जाएगा। 
विज्ञापन
1 of 5
Toll Tax Update - फोटो : Adobe Stock
राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफर करने वाली गाड़ियों को टोल टैक्स देना होता है। टोल टैक्स से मिले पैसों का इस्तेमाल पुलों, सड़कों और हाईवे के रखरखाव और उनका विकास करने के लिए किया जाता है। भारत में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण टोल टैक्स व्यवस्था को संचालित करता है। पहले टोल टैक्स नकद या कार्ड से वसूला जाता था। वहीं अब डिजिटल इंडिया अभियान के अंतर्गत FASTag प्रणाली लागू हो गई है।

इसमें अब वाहन बिना रुके टोल टैक्स को पार कर सकते हैं और पैसा सीधे बैंक अकाउंट से कट जाता है। वहीं भारत सरकार ने टोल टैक्स से जुड़ा एक नया नियम पेश किया है। टोल टैक्स का यह नया नियम 15 नवंबर से लागू हो जाएगा। यह नया नियम कैश पेमेंट को कम करने और डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लागू किया जाएगा। 
विज्ञापन

2 of 5
Toll Tax Update - फोटो : Adobe Stock
इस नए नियम के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्गों पर नॉन फास्टैग वाले वाहनों से पेमेंट के आधार पर अलग अलग तरह का चार्ज लिया जाएगा। अगर कोई वाहन चालक टोल प्लाजा पर कैश से पेमेंट करता है तो इस स्थिति में उसे दोगुना भुगतान करना होगा। 

Govt Scheme: 5 लाख का लोन वो भी बिना ब्याज! सरकार चला रही है शानदार योजना, ऐसे मिलेगा लाभ
विज्ञापन

3 of 5
Toll Tax Update - फोटो : Adobe Stock
इसके अलावा अगर वाहन चालक यूपीआई या अन्य डिजिटल भुगतान करता है तो टैक्स 1.25 गुना होगा। वर्तमान समय में कैश और यूपीआई दोनों तरह के पेमेंट पर दोगुना टैक्स लिया जाता है। बदलने जा रहे इस नियम के अंतर्गत अगर यूजर यूपीआई से टोल टैक्स के लिए पेमेंट करता है तो उसे कम टैक्स देना होगा। 

Aadhaar Card: 5 साल से कम उम्र के बच्चों का आधार कैसे बनता है? जानिए किन डॉक्यूमेंट्स की होती है जरूरत

4 of 5
Toll Tax Update - फोटो : Adobe Stock
15 नवंबर से इस नए नियम को लागू कर दिया जाएगा। इस गणित को आप एक आसान उदाहण से समझ सकते हैं। अगर कोई वाहन फास्टैग के जरिए 100 रुपये का भुगतान करता है तो कैश में उसे 200 रुपये देने होंगे। 

WhatsApp: व्हाट्सएप की इस सेटिंग से आप खुद तय कर सकते हैं कौन देख सकता है आपका स्टेटस
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Toll Tax Update - फोटो : AdobeStock
वहीं अगर आप यूपीआई की मदद से डिजिटल पेमेंट करते हैं तो आपको 125 रुपये देने होंगे। इस कारण यूपीआई से भुगतान करने पर वाहन चालक की 75 रुपये की बचत होगी। इस कदम की मदद से सरकार डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देना चाहती है। 

Aadhaar: अब मुफ्त में करा सकेंगे बच्चों का आधार कार्ड अपडेट, जानिए कब तक लागू रहेगी यह सुविधा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें