फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Toll Tax: इन लोगों को नहीं देना होता है टोल टैक्स, यहां देखें लिस्ट

Sat, 03 May 2025 01:55 PM IST
शिखर बरनवाल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत में नेशनल हाइवे पर चलने के लिए लगभग सभी लोगों को टोल टैक्स देना पड़ता है। लेकिन बहुत से खास लोगों के लिए टोल टैक्स में छूट भी दी जाती है। आइए इस लेख में जानते हैं कि किन लोगों और वाहनों को टोल टैक्स नहीं देना पड़ता हैं।
विज्ञापन
1 of 5
किन लोगों को नहीं देना होता है टोल टैक्स? - फोटो : Adobe Stock
Toll Tax Rules: भारत में नेशनल हाइवे पर यात्रा करते समय टोल टैक्स का भुगतान करना आमतौर पर हर वाहन चालक के लिए अनिवार्य होता है। यह टैक्स सड़कों के निर्माण और रखरखाव के लिए राजस्व जुटाने का एक तरीका होता है। हालांकि, कुछ खास श्रेणियां ऐसी हैं जिन्हें सरकार द्वारा टोल टैक्स के भुगतान से छूट दी जाती है। यह छूट कुछ विशिष्ट व्यक्तियों, वाहनों या सेवाओं को उनकी भूमिका, स्थिति या कार्य की प्रकृति के कारण प्रदान की जाती है। यदि आप यात्रा कर रहे हैं और जानना चाहते हैं कि किन लोगों को टोल टैक्स नहीं देना पड़ता है, आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।  भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के मुताबिक टोल टैक्स नहीं देने वाले लोगों की लिस्ट बहुत लंबी है, जिसे कई श्रेणियों में बांटा गया है। आइए जानते हैं...


1- संवैधानिक पद धारक-
  • भारत के राष्ट्रपति
  • भारत के उपराष्ट्रपति
  • भारत के प्रधानमंत्री
  • भारत के मुख्य न्यायाधीश
  • लोकसभा के अध्यक्ष
  • राज्यों के राज्यपाल
  • राज्यों के मुख्यमंत्री
  • सुप्रीम कोर्ट के जज
  • हाई कोर्ट के जज
  • संसद सदस्य (सांसद)
  • राज्यों की विधान परिषदों के सदस्य (एमएलसी)
  • विधानसभाओं के सदस्य (विधायक) - यह छूट आमतौर पर सिर्फ उनके संबंधित राज्यों के भीतर लागू होती है।
 
विज्ञापन

2 of 5
किन लोगों को नहीं देना होता है टोल टैक्स? - फोटो : Adobe Stock
2- वरिष्ठ अधिकारी-
  • भारत सरकार के सचिव
  • लोकसभा के सचिव
  • राज्यसभा के सचिव
  • सेना, नौसेना और वायु सेना के चीफ ऑफ स्टाफ
  • कमांड क्षेत्रों के कमांडर
  • राज्यों के मुख्य सचिव (उनके संबंधित राज्यों के भीतर)
  • राज्यों की विधानसभाओं/विधान परिषदों के सचिव (उनके संबंधित राज्यों के भीतर)
 
विज्ञापन

3 of 5
किन लोगों को नहीं देना होता है टोल टैक्स? - फोटो : Adobe Stock
3- रक्षा और पुलिस कर्मी-
  • वर्दी में ड्यूटी पर मौजूद रक्षा मंत्रालय के अधिकारी।
  • वर्दी में ड्यूटी पर मौजूद पुलिस विभाग के अधिकारी।

4- अन्य विशिष्ट व्यक्ति-
  • विदेशी गणमान्य व्यक्ति जो राजकीय दौरे पर हों।
  • सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के अधिकारी जब वे निरीक्षण ड्यूटी पर हों।
 

4 of 5
किन लोगों को नहीं देना होता है टोल टैक्स? - फोटो : Adobe Stock
5- आपातकालीन सेवाओं में लगे वाहन
  • एम्बुलेंस
  • फायर ब्रिगेड
  • शव वाहन

6- विशेष प्रयोजन वाहन-
  • विकलांग व्यक्तियों के लिए विशेष रूप से डिजाइन किए गए या अनुकूलित यांत्रिक वाहन। ध्यान रखें इसके लिए आवश्यक प्रमाण पत्र की आवश्यक्ता होती है।
  • कुछ टोल प्लाजा पर स्थानीय निवासियों को सालाना पास दिया जाता है, जिससे उन्हें टोल टैक्स नहीं देना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किन लोगों को नहीं देना होता है टोल टैक्स? - फोटो : Adobe Stock
यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि ऊपर बताए गए कई व्यक्तियों के लिए टोल टैक्स से छूट तभी लागू होती है जब वे आधिकारिक ड्यूटी पर यात्रा कर रहे हों। संसद सदस्यों और विधायकों को आमतौर पर टोल प्लाजा पर अपना आधिकारिक पहचान पत्र या विशेष पास दिखाना होता है। कुछ विशिष्ट वाहनों या व्यक्तियों को छूट के लिए संबंधित दस्तावेज या प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पड़ सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें