फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान: ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान की ये गलतियां तो गंवा सकते हैं बैंक खाते में जमा रकम, जानें कैसे

Fri, 13 Oct 2023 04:36 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Online Shopping: ऑनलाइन शॉपिंग करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock
Online shopping Tips: अगर आप देखेंगे तो बच्चों से लेकर बड़े लोग तक अब काफी हद तक ऑनलाइन शॉपिंग करते हुए नजर आते हैं। लोगों को यहां भारी डिस्काउंट और पसंद की चीजें जो मिल जाती है। कई तरह के एप की मदद से बिना कहीं जाए घर बैठे ही चीज प्राप्त भी हो जाती है। ऐसी ही कई तरह की सुविधाएं ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान मिल जाती हैं, लेकिन इस बात से भी इंकार करना गलत होगा कि ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर ही लगभग रोजाना काफी लोग ठगी का शिकार तक हो जाते हैं। जालसाज कई नए-नए तरीकों की मदद से लोगों को ठग लेते हैं। इसलिए आपकी ये जिम्मेदारी बनती है कि ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान आप कुछ बातों का ध्यान रखें। वरना आप भी ठगी का शिकार हो सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
Online Shopping: ऑनलाइन शॉपिंग करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : Istock
फ्रॉड से बचने के लिए इन बातों का ध्यान रखें:-

नंबर 1
  • ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान फर्जी एप या वेबसाइट से बचकर रहें
  • कभी फेक वेबसाइट या एप पर लॉगिन न करें
  • मैसेज, ईमेल आदि पर प्राप्त हुए किसी लिंक पर क्लिक न करें, वरना आपके साथ फ्रॉड हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
Online Shopping: ऑनलाइन शॉपिंग करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : Istock
नंबर 2
  • भूलकर भी कभी किसी भी ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट या एप पर अपनी बैंकिंग जानकारी सेव न करें
  • कई लोग क्रेडिट-डेबिट कार्ड की जानकारी, इंटरनेट बैंकिंग के आईडी-पासवर्ड आदि सेव कर देते हैं, ऐसा न करें।

4 of 5
Online Shopping: ऑनलाइन शॉपिंग करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : Istock
नंबर 3
  • ऑफर्स से बचकर रहें
  • किसी भी ऑफर्स पर विश्वास करने से पहले या क्लिक करने से पहले उसकी जांच पड़ताल जरूर करें
  • ईमेल, मैसेज, व्हाट्सएस या अन्य सोर्स से प्राप्त हुए ऑफर्स के लिए लिंक पर कभी क्लिक न करें, वरना आपके साथ ठगी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Online Shopping: ऑनलाइन शॉपिंग करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock
नंबर 4
  • ऐसी एप या वेबसाइट से बचकर रहें, जो बिना जरूरत भी आपके मोबाइल ये कंप्यूटर की चीजों की परमिशन मांगती है
  • ये एप पहले परमिशन लेती हैं और फिर पीठ पीछे आपका डाटा चुराकर आपको चपत लगा सकती है
  • इसलिए हमेशा प्ले स्टोर से रिव्यू और रेटिंग देखकर ही विश्वसनीय एप डाउनलोड करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें