फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें वरना हो सकती है दिक्कत: चोरी या गुम हो जाए क्रेडिट-डेबिट कार्ड, तो तुरंत करें ये काम

Sat, 10 Feb 2024 05:10 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
डेबिट-क्रेडिट कार्ड चोरी होने पर क्या करें? - फोटो : iStock
Debit or Credit Card: आजकल लगभग हर किसी का बैंक खाता होता है, जिसमें नौकरीपेशा लोगों की सैलरी आती है और बिजनेस करने वालों के पैसे भी। यहां तक कि सरकार भी योजनाओं के पैसे को सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजती है। वहीं, इस बैंक खाते से पैसे निकालना भी बेहद आसान होता है। पहले की तरह बैंक नहीं जाना पड़ता क्योंकि अब आप एटीएम के जरिए अपने डेबिट कार्ड की मदद से पैसे निकाल सकते हैं। वहीं, आजकल तो लोग क्रेडिट कार्ड का भी इस्तेमाल करते हैं, लेकिन जरा सोचिए कि अगर डेबिट-क्रेडिट कार्ड चोरी या गुम हो जाए तो फिर आप क्या करेंगे? आपको ऐसे में क्या करना चाहिए? शायद आप इस बारे में न जानते हों, लेकिन आप यहां इस बारे में जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
डेबिट-क्रेडिट कार्ड चोरी होने पर क्या करें? - फोटो : istock
क्रेडिट-डेबिट कार्ड चोरी होने पर क्या करना चाहिए:-

स्टेप 1
  • अगर कभी आपका डेबिट-क्रेडिट कार्ड चोरी या गुम हो जाए, तो पहले इन्हें ब्लॉक करवाना जरूरी है
  • आप नेट बैंकिंग, कस्टमर केयर को कॉल करके आदि इन्हें ब्लॉक करवा सकते हैं
  • ऐसा करके आप होने वाली अनधिकृत लेन-देन को रोकने में मदद कर सकते हैं
विज्ञापन

3 of 5
डेबिट-क्रेडिट कार्ड चोरी होने पर क्या करें? - फोटो : istock
स्टेप 2
  • आजकल नेट बैंकिंग में ये सुविधा उपलब्ध होती है कि आप अपने कार्ड की लिमिट सेट कर सकते हैं
  • इसके अलावा ट्रांजेक्शन को अस्वीकार करने का भी ऑप्शन होता है, जिसके तहत आप अपने कार्ड की ये सेटिंग कर सकते हैं जिससे आपके कार्ड से कोई ट्रांजेक्शन नहीं हो पाएगी

4 of 5
डेबिट-क्रेडिट कार्ड चोरी होने पर क्या करें? - फोटो : istock
स्टेप 3
  • अगर आपके ब्लॉक करवाने से पहले आपके कार्ड के जरिए अनधिकृत लेन-देन हो जाता है, तो आपको ऐसे में बैंक को सूचना देनी है
  • इससे होगा ये कि बैंक आपकी मदद करने के लिए पूरी तरह बाध्य है और वो नियमों के अंतर्गत आपकी मदद करता है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेबिट-क्रेडिट कार्ड चोरी होने पर क्या करें? - फोटो : Pixabay
स्टेप 4
  • अब जब आप अपने डेबिट-क्रेडिट कार्ड को ब्लॉक करवा चुके हैं, तो ऐसे में आपको आगे कार्ड की जरूरत पडेगी
  • इसलिए आपको अपने बैंक को संपर्क करके नया कार्ड बनवा लेना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें