फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tips For Pet Owners: घर में कुत्ता पालने वाले जरूर जान लें ये चार बातें, वरना पड़ सकते हैं दिक्कत में

Sat, 03 Dec 2022 04:10 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
घर में डॉग पालने वाले इन 4 बातों का ध्यान जरूर रखें - फोटो : istock
Tips For Dog Owners: आप अगर देखेंगे तो आपको एनिमल लवर आसानी से मिल जाएंगे, जो अलग-अलग तरह के जानवरों से प्यार करते हैं और यही नहीं कई लोग तो इन्हें पालते भी हैं। जैसे- डॉग, जिसे काफी संख्या में लोग अपने घर पर पालते हैं, उसका ख्याल रखते हैं और उसे एक फैमिली मेंबर की तरह रखते हैं आदि। बाजार में कई तरह के डॉग की प्रजातियां मिल जाती हैं जिन्हें लोग पालते हैं। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि अगर आप डॉग पालते हैं, तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होता है? शायद नहीं, क्योंकि अगर आप इन बातों का ध्यान नहीं रखते हैं तो आप दिक्कत में पड़ सकते हैं। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं कि डॉग मालिकों को किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
घर में डॉग पालने वाले इन 4 बातों का ध्यान जरूर रखें - फोटो : istock
ये हैं वो चार बातें:-

नंबर 1
  • अगर आप घर पर डॉग ला रहे हैं, तो आपके लिए जरूरी है कि उसका पूरा वैक्सीनेशन करवाएं। सरकारी अस्पताल या किसी डॉक्टर के पास जाएं और तय हिसाब से वैक्सीन जरूर लगवाएं। इससे होगा ये कि अगर वो आपको या किसी को काटता है, तो बचाव करने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
घर में डॉग पालने वाले इन 4 बातों का ध्यान जरूर रखें - फोटो : iStock
नंबर 2
  • कई नस्ल के डॉग ऐसे होते हैं, जो काफी खूंखार हो सकते हैं। जैसे- पिटबुल, डाबरमैन आदि। ऐसे में आपको ध्यान ये रखना है कि आपका डॉग किसी को परेशान न करें, किसी को काटे नहीं आदि। अगर ऐसा होता है, तो आप दिक्कत में पड़ सकते हैं।

4 of 5
घर में डॉग पालने वाले इन 4 बातों का ध्यान जरूर रखें - फोटो : istock
नंबर 3
  • अगर आपके पास एक डॉग है या आप पालने वाले हैं, तो आपको उसे अच्छी आदतें जरूर सिखानी चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो वो आपको और बाहर के लोगों के लिए दिक्कत पैदा कर सकता है। इसलिए ये जरूरी हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घर में डॉग पालने वाले इन 4 बातों का ध्यान जरूर रखें - फोटो : istock
नंबर 4
  • घर में डॉग है, तो ये सुनिश्चित करें कि मोबाइल, चार्जर, जूते-चप्पल, महंगा सामान आदि उसकी पहुंच से दूर रखें। वरना डॉग इन्हें काट सकता है, और फिर आपको परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें