फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bank Closing Tips: करवा रहे हैं बैंक खाता बंद तो पहले जान लें ये जरूरी बातें, वरना हो सकता है भारी नुकसान

Tue, 13 Dec 2022 02:32 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
बैंक खाते को बंद करवाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock
Bank Account Closing Tips: आप चाहें शहरों में रहते हैं या फिर दूर-दराज किसी गांव में, लेकिन आपको अपनी आजीविका चलाने के लिए काम तो करना ही पड़ता है। बस अंतर ये है कि शहरों में लोग कंपनियों आदि में काम करते हैं, तो गांवों में लोग खेती आदि में काम करते हैं। वहीं, अपने पैसे को रखने के लिए लगभग हर किसी का बैंक खाता होता है और जब से जनधन खाता योजना आई, तब से तो लगभग हर किसी के पास बैंक खाता है। वहीं, कई लोग तो ऐसे हैं जिनके पास एक से ज्यादा बैंक खाते हैं और कई लोग इन अतिरिक्त बैंक खातों को बंद करवा लेते हैं। अगर आप भी अपने किसी बैंक खाते को बंद करवाने जा रहे हैं, तो पहले कुछ बातों को जान लें। वरना आपका नुकसान हो सकता है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
बैंक खाते को बंद करवाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock
एक साल से पहले न करवाएं बंद
  • कई लोगों के पास ज्यादा बैंक खाते होते हैं या किन्हीं अन्य कारणों से भी वो अपने बैंक खाते को एक साल के अंदर ही बंद करवाने का प्लान करते हैं। ऐसा न करें, क्योंकि नियमों के हिसाब से एक साल से पहले बैंक खाते को बंद करवाने के लिए आपको क्लोजिंग चार्ज देना पड़ता है।
विज्ञापन

3 of 5
बैंक खाते को बंद करवाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock
  • वहीं, अगर आप आपतकाल में अपना बैंक खाता बंद करवाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपके पास 14 दिनों का समय होता है। आप अपना बैंक खाता 14 दिन के अंदर बंद करवाते हैं, तो आपको आपको कोई चार्ज नहीं देना पड़ता है।

4 of 5
बैंक खाते को बंद करवाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock
कितना मिलता है कैश?
  • आप अगर किन्हीं कारणों से अपना बैंक खाता बंद करवा रहे हैं, तो ऐसी स्थिति में आपको कितना कैश मिलता है? ये भी जान लीजिए। ऐसी स्थिति में आपको बैंक 20 हजार रुपये तक ही कैश देता है यानी अगर आपके बैंक खाते में 20 हजार रुपये से ज्यादा पैसे जमा है, तब भी आपको 20 हजार रुपये ही नगद में मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बैंक खाते को बंद करवाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock
  • अब अगर आप सोच रहे हैं कि खाते में जमा बाकी पैसों का क्या होगा? तो बैंक इसके लिए आपको किसी दूसरे बैंक खाते में उन पैसों को ट्रांसफर कर देता है। आपको बैंक को अपने दूसरे बैंक खाते की जानकारी देनी होती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें