फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: प्लेटफॉर्म टिकट से भी कर सकते हैं ट्रेन में यात्रा, जानें क्या है नियम

Tue, 13 Dec 2022 02:00 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Indian Railway - फोटो : Istock
Indian Railway: देश में रोजाना करोड़ों लोग ट्रेन में सफर करते हैं। यात्रियों के सफर को सुविधाजनक बनाने के लिए भारतीय रेलवे ने कई नियमों को बना रखा है, ताकि उनको यात्रा करते समय किन्हीं प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। अक्सर देखने को मिलता है कि कई बार यात्री बिना ट्रेन टिकट के रेल यात्रा करते हैं। अगर आप भी ट्रेन में बिना टिकट के यात्रा करते हैं। इस स्थिति में पकड़े जाने पर आपको जुर्माना चुकाना पड़ सकता है।

वहीं क्या आपको पता है आप ट्रेन में वेटिंग टिकट के सहारे भी सफर कर सकते हैं। रेलवे के इस बेहद ही खास नियम के बारे में बहुत कम लोगों को ही पता है। रेलवे के इस नियम के अंतर्गत आपको ट्रेन में यात्रा करने के लिए ट्रेन टिकट की जरूरत नहीं होगा आप प्लेटफॉर्म टिकट की सहायता से ही ट्रेनों में यात्रा कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस नियम के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Indian Railway Digital Display Board - फोटो : Istock
इस नियम के अंतर्गत अगर आपके पास ट्रेन में यात्रा करने के लिए रिजर्वेशन टिकट नहीं है। इस स्थिति में आप प्लेटफॉर्म टिकट लेकर ट्रेन में चढ़ सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Indian Railway Digital Display Board - फोटो : Istock
हालांकि, ट्रेन में चढ़ने के बाद आपको टिकट चेकर के पास जाकर कंफर्म टिकट लेना होगा। वहीं अगर ट्रेन में सीट खाली नहीं रहती है। इस स्थिति में टीटीई आपको कंफर्म ट्रेन टिकट नहीं देगा, लेकिन वेटिंग टिकट लेकर यात्रा कर सकते हैं।

Winter Tips: सर्दियों के सीजन में बंद कमरे में चला रहे हैं हीटर, तो जान लें ये बातें, वरना हो सकता है हादसा

4 of 5
Indian Railway Digital Display Board - फोटो : Istock
वहीं अगर आपके पास प्लेटफॉर्म और रिजर्वेशन टिकट नहीं होता है। इस स्थिति में आपसे 250 रुपये की पेनल्टी और यात्रा का पूरा किराया वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Indian Railway Digital Display Board - फोटो : Istock
ट्रेन में यात्रा करते समय जब आप प्लेटफॉर्म टिकट टीटी को दिखाएंगे। ऐसे में जिस स्टेशन से आपने प्लेटफॉर्म टिकट को खरीदा था। उसे ही डिपार्चर स्टेशन माना जाएगा। ऐसे में आपको किराया भी उसी श्रेणी का देना होगा। 

PM Kusum Yojana: इस योजना से किसान खेतों में सोलर पंप लगाकर कर सकते हैं खूब कमाई, जानें क्या है स्कीम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें