फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें: क्या आपके आधार कार्ड का हुआ है गलत इस्तेमाल? तो ऐसे घर बैठे मिनटों में जानें

Thu, 05 May 2022 04:44 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
आधार कार्ड की हिस्ट्री चेक करने का तरीका क्या है - फोटो : istock
आपके पास जितने भी दस्तावेज मौजूद होंगे, उनमें सबसे ज्यादा जरूरी दस्तावेज आपको आधार कार्ड ही दिखता होगा। दरअसल, पिछले कुछ सालों में आधार की महत्वता काफी बड़ी है, क्योंकि लगभग सभी कामों से इसे जोड़ा गया है। पैन कार्ड से, बैंक के कामों से, गैस कनेक्शन से, ड्राइविंस लाइसेंस से आदि कई अन्य कामों से भी आधार कार्ड को जोड़ा गया है। लेकिन इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता है कि जैसे-जैसे आधार कार्ड की जरूरत बड़ी है, वैसे-वैसे आधार कार्ड को लेकर जालसाज फ्रॉड करने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। आधार कार्ड का बैंक से लिंक होने की वजह से भी जालसाज लोगों को चपत लगाते हैं। इसलिए जरूरी है कि आप जानें कि आपका आधार कार्ड कहां-कहां इस्तेमाल हुआ है। इसके लिए आप आधार कार्ड की हिस्ट्री चेक कर सकते हैं। तो चलिए आपको इसका तरीका बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
आधार कार्ड की हिस्ट्री चेक करने का तरीका क्या है - फोटो : istock
ऐसे पता लगा सकते हैं, कहां-कहां हुआ है आधार कार्ड का इस्तेमाल:-

स्टेप 1
  • अगर आपको शंका है या आप जानना चाहते हैं कि आपका आधार कार्ड कहां-कहां पर इस्तेमाल हुआ है, तो आप इसकी हिस्ट्री चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको पहले यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाना है।
विज्ञापन

3 of 6
आधार कार्ड की हिस्ट्री चेक करने का तरीका क्या है - फोटो : istock
स्टेप 2
  • यहां आपको 'माय आधार' वाले विकल्प में जाना होगा, और इस पर क्लिक करना है। फिर आपको 'आधार प्रमाणीकरण इतिहास' वाले ऑप्शन को चुनना है।

4 of 6
आधार कार्ड की हिस्ट्री चेक करने का तरीका क्या है - फोटो : istock
स्टेप 3
  • अब आपको यहां पर अपना 12 अंकों का आधार कार्ड नंबर दर्ज करना है। फिर स्क्रीन पर नजर आ रहे कैप्चा कोड को भी यहां दर्ज करें।
विज्ञापन

5 of 6
आधार कार्ड की हिस्ट्री चेक करने का तरीका क्या है - फोटो : istock
स्टेप 4
  • इसके बाद ओटीपी सत्यापन वाले विकल्प पर क्लिक कर दें। अब आपके मोबाइल फोन पर एक वन टाइम पासवर्ड यानी ओटीपी आएगा। फिर आपको यहां इसे दर्ज करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आधार कार्ड की हिस्ट्री चेक करने का तरीका क्या है - फोटो : istock
स्टेप 5
  • ओटीपी दर्ज करते ही आपको सामने एक टैब आएगा, जिस पर आपको वो तारीख डालनी है जिस दिन की आप हिस्ट्री देखना चाहते हैं। ऐसे में आपको पता चल जाएगा कि आपका आधार कार्ड इस दिन कहां पर इस्तेमाल हुआ। आप इस रिकॉर्ड को डाउनलोड भी कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें