हर कोई चाहता है कि वो आर्थिक रूप से संपन्न हो और उसे किसी तरह की कोई दिक्कत न हो। इसलिए लोग काम करते हैं। बस अंतर ये है कि कुछ लोग बिजनेस तो कुछ नौकरी करते हैं। बात अगर नौकरी पेशा लोगों की करें, तो पूरे महीने नौकरी करने के बाद सैलरी मिल पाती है। वहीं, लोगों के लिए इस सैलरी में घर चलाना भी एक चैलेंज ही होता है। महीने का राशन, बिजली-पानी का बिल समेत नाजाने कितने खर्चे होते हैं। वहीं, लोग एक और चीज से ज्यादा परेशान होते हैं और वो है सैलरी पर लगने वाला टैक्स। दरअसल, एक लिमिट से ऊपर सैलरी होने पर उससे टैक्स भी कटता है। टैक्स भरना देश हित में जरूरी भी है। लेकिन आप कुछ तरीकों के जरिए अपना टैक्स काफी हद तक बचा सकते हैं। तो चलिए आपको इन तरीकों के बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...