फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tips and Tricks: भूल गए हैं लॉगिन आईडी और पासवर्ड, तो गूगल क्रोम पर इस खास तरीके से लगा सकते हैं पता

Fri, 12 May 2023 10:31 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
How To Find Forgotten Password From Google Chrome - फोटो : Istock
Tips And Tricks: आज के इस आधुनिक दौर में हम सभी लोगों के पास स्मार्टफोन है। स्मार्टफोन ने हमारी कई चीजों को काफी आसान बना दिया है। इसने हमें सूचना के एक ऐसे संसार के साथ जोड़ा है, जहां हमारे कई काम डिजिटली घर बैठे आसानी से हो जा रहे हैं। आज के समय हम में से अधिकतर लोग ब्राउजिंग के लिए गूगल क्रोम का इस्तेमाल करते हैं। इस ब्राउजर की मदद से हम कई जरूरी वेबसाइटों पर विजिट करते हैं। वहीं दूसरी तरफ अक्सर देखने को मिलता है कि कई बार हम अपने जरूर पासवर्ड या लॉगिन आईडी को भूल जाते हैं। ऐसे में दोबारा पासवर्ड को रिसेट करने में समय की काफी बर्बादी होती है। वहीं आज हम आपको एक ऐसे तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें आप गूगल क्रोम की मदद से अपने भूले पासवर्ड और लॉगिन आईडी का पता लगा सकते हैं। आइए जानते हैं - 
विज्ञापन

2 of 5
How To Find Forgotten Password From Google Chrome - फोटो : istock
इसके लिए सबसे पहले आपको अपने स्मार्टफोन में गूगल क्रोम एप को ओपन करना है। इस एप को ओपन करने के बाद ऊपर की तरफ बने थ्री डॉट मेन्यु के बटन पर क्लिक करें।  

Govt Scheme: खाली खेतों में तालाब बनाकर शुरू करें मछली पालन का व्यवसाय, सरकार दे रही 1 लाख रुपये
विज्ञापन

3 of 5
How To Find Forgotten Password From Google Chrome - फोटो : istock
यहां आपको सेटिंग के विकल्प का चयन करना है। नेक्स्ट स्टेप पर आपको पासवर्ड के ऑप्शन को सेलेक्ट करना होगा। आप जैसे ही इस विकल्प पर क्लिक करेंगे। 

4 of 5
How To Find Forgotten Password From Google Chrome - फोटो : istock
वैसे ही आपकी स्क्रीन पर आपको वह सभी पासवर्ड दिखने लगेंगे, जिन्हें आपने गूगल क्रोम पर दूसरी वेबसाइटों को एक्सेस करते समय सेव किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
How To Find Forgotten Password From Google Chrome - फोटो : istock
आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि आप गूगल क्रोम की इस ट्रिक से केवल उन्हीं पासवर्ड का पता लगा सकते हैं, जिनको आपने गूगल क्रोम ब्राउजर पर सर्फिंग करते समय सेव किया था।

CNG Car: गर्मियों के सीजन में इस तरह रखें अपनी सीएनजी कार का ध्यान, वरना आ सकती हैं दिक्कतें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें