PM Kisan Samman Nidhi Yojana: जब किसान दिन-रात अपने खेत में फसल उगाने के लिए कड़ी मेहनत करता है, तब कहीं जाकर हमारी और आपकी थाली में अन्न आ पाता है। कई बार तो सूखे या ज्यादा बारिश के कारण किसान की फसल बर्बाद तक हो जाती है। वहीं, कई किसानों के पास तो खेती का सामान और बीज खरीदने तक के लिए पैसे नहीं हो पाते हैं। इसलिए किसानों की आर्थिक मदद के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाई जा रही है, जिसके अंतर्गत पात्र किसानों को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये यानी सालाना कुल 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। लेकिन इन सबके बीच किसानों को कुछ बातों का ध्यान रखना होता है, वरना उनकी किस्त तक अटक सकती है। तो चलिए जानते हैं ये कौन सी बातें हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...