फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Business Ideas: 1 लाख रुपये लगाकर शुरू करें ये 4 बिजनेस, कुछ ही महीनों में हो सकते हैं मालामाल

Fri, 31 Oct 2025 07:52 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आपके पास 1 लाख रुपये हैं, तो आप ऐसे व्यवसाय को शुरू कर सकते हैं, जो निकट भविष्य में आपको मालामाल बना सकते हैं। भारत सरकार देश में स्टार्टअप कल्चर को बढ़ावा दे रही है।
विज्ञापन
1 of 5
Business Ideas - फोटो : AdobeStock
आज के समय नौकरी में अनिश्चितता काफी बढ़ रही है। इसके अलावा महंगाई बढ़ने के कारण लोगों के खर्चे भी काफी बढ़ गए हैं। इस कारण कई लोग अपना खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं। हालांकि, कई लोगों को लगता है कि बिजनेस शुरू करना काफी रिस्की है। इसके डूबने का खतरा काफी ज्यादा होता है और इसको शुरू करने के लिए भी काफी बड़ी पूंजी की जरूरत होती है। वहीं अगर आपके पास बिजनेस को कैसे चलाया जाता है इसको लेकर अच्छी खासी समझ है तो आप खूब सारा मुनाफा कमा सकते हैं।

अगर आपके पास 1 लाख रुपये हैं, तो आप ऐसे व्यवसाय को शुरू कर सकते हैं, जो निकट भविष्य में आपको मालामाल बना सकते हैं। भारत सरकार देश में स्टार्टअप कल्चर को बढ़ावा दे रही है। इसके अलावा सरकार देश में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए भी कई योजनाएं चला रही है। 
विज्ञापन

2 of 5
Business Ideas - फोटो : Adobe Stock

टिफिन सर्विस

आप 50 हजार से लेकर 1 लाख रुपये लगाकर इस बिजनेस को शुरू कर सकते हैं। इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको गैस, बर्तन, पैकिंग सामग्री, डिलीवरी बॉय की जरूरत होगी। आपको अपने इस बिजनेस का सोशल मीडिया पर प्रमोशन भी करना होगा। अगर आपका यह बिजनेस ठीक ठाक चलता है तो हर महीने 30 से 60 हजार रुपये की कमाई कर सकते हैं। 

Indian Railways: छठ पूजा के बाद वापस लौट रहे यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, रेलवे ने किया ये बड़ा एलान
विज्ञापन

3 of 5
Business Ideas - फोटो : Adobe Stock

मोबाइल कवर और एक्सेसरीज की दुकान

इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको करीब 80 हजार से लेकर 1 लाख रुपये का निवेश करना होगा। इसमें आपको 50–100 वर्ग फुट की दुकान या छोटे स्टॉल, थोक में मोबाइल कवर, चार्जर, इयरफोन आदि चीजों की जरूरत होगी। 

PM Mudra: सरकार की शानदार योजना, बिजनेस शुरू करने के लिए मिल रहा इतने लाख रुपये का लोन, ऐसे करें आवेदन 

4 of 5
Business Ideas - फोटो : Adobe Stock
मोबाइल एक्सेसरीज को बेचने पर मार्जिन 30 से 60 प्रतिशत का होता है। इनकी हर जगह डिमांड रहती है। अगर आपका यह बिजनेस अच्छा चलता है तो इसमें आपकी अच्छी खासी कमाई हो सकती है। 

PM Vishwakarma Yojana: मोदी सरकार की शानदार योजना, 15,000 की टूलकिट प्रोत्साहन राशि के साथ मिलते हैं ये फायदे
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Business Ideas - फोटो : Adobe Stock

जूस की दुकान

इस व्यवसाय को शुरू करने में आपका खर्चा करीब 70 हजार से लेकर 1 लाख रुपये तक आ सकता है। इसमें आपको एक दुकान लेनी होगी। इसके अलावा मिक्सर, जूसर, फ्रूट्स आदि जरूरी चीजों को खरीदना होगा। दुकान खोलने के लिए किसी अच्छी लोकेशन का चयन करें, जहां आसपास कॉलेज, ऑफिस एरिया या जिम हो। अगर आपका यह बिजनेस अच्छा चलता है तो आप रोजाना 2 से 4 हजार रुपये का मुनाफा कमा सकते हैं। 

Traffic Challan: ट्रैफिक पुलिस ने काट दिया है गलत चालान तो घबराएं नहीं, ऐसे करा सकते हैं रद्द 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें