लोग किसी न किसी काम की वजह से एक जगह से दूसरी जगह पर सफर करते हैं। कोई अपनी कार से जाना पसंद करता है, तो कोई बस से और कोई हवाई यात्रा भी करता है। लेकिन बात जब ट्रेन यात्रा की आती है, तो इससे काफी ज्यादा संख्या में लोग सफर करना पसंद करते हैं। दूर का सफर भी बेहद सुगम हो जाता है, क्योंकि ट्रेन में हमें कई तरह की सुविधाएं मिलती हैं। लेकिन रेल में यात्रा करने से पहले हमें कुछ नियमों के बारे में भी जानना चाहिए, ताकि हमें सफर के दौरान कोई दिक्कत न हो। दरअसल, ऐसा इसलिए भी क्योंकि कोरोना काल होने की वजह से रेलवे पहले ही कुछ गाइडलाइंस जारी कर चुका है। जिस तरह से देश में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या में इजाफा हो रहा है। ऐसे में दक्षिण रेलवे लोकल ट्रेन में सफर करने वाले मुसाफिरों के लिए भी नियम लागू कर चुका है। तो चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं...