फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटर की डिक्की में सब कुछ ठूंस देते हैं? इन चीजों को रखना पड़ सकता है भारी

Thu, 24 Sep 2026 09:41 AM IST
दीक्षा पाठक यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला

सार

 Scooter Storage: स्कूटर की डिक्की बहुत काम की जगह होती है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि इसमें हर सामान भर दिया जाए। कुछ चीजें गर्मी, दबाव या लंबे समय तक बंद जगह में रहने से खराब हो सकती हैं। इसलिए डिक्की में सामान रखते समय थोड़ा ध्यान देना जरूरी है।
विज्ञापन
1 of 5
स्कूटर की डिक्की को बना रखा है छोटा स्टोर रूम? - फोटो : AI
स्कूटर की डिक्की रोजमर्रा के काम में काफी इस्तेमाल होती है। हेलमेट से लेकर छोटा बैग, बारिश की चीजें और कुछ जरूरी सामान इसमें आसानी से रखा जा सकता है। लेकिन कई लोग डिक्की को देखकर उसमें जरूरत से ज्यादा सामान ठूंस देते हैं। कुछ चीजें ऐसी भी होती हैं जिन्हें डिक्की में रखना अवॉयड करना चाहिए। तो आज की खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं कि आपको किन चीजों को स्कूटर की डिक्की में रखने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
स्कूटर की डिक्की को बना रखा है छोटा स्टोर रूम? - फोटो : एआई

खाने का सामान लंबे समय तक न रखें
अगर बाजार से दूध, दही, पनीर या कोई दूसरी जल्दी खराब होने वाली चीज लेकर आए हैं तो उसे घंटों तक स्कूटर की डिक्की में छोड़कर न रखें। खासकर गर्मी के मौसम में स्कूटर की बंद डिक्की के अंदर काफी गर्मी हो सकती है। इसलिए सामान खरीदने के बाद जितनी जल्दी हो सके घर पहुंचाकर उसे निकाल देना बेहतर है।

विज्ञापन

3 of 5
स्कूटर की डिक्की को बना रखा है छोटा स्टोर रूम? - फोटो : एआई जनरेटेड

चॉकलेट और गर्मी से खराब होने वाली चीजें
गर्मी में चॉकलेट, कुछ कॉस्मेटिक्स और ऐसी चीजें जो तापमान बढ़ने पर पिघल सकती हैं, उन्हें डिक्की में छोड़ना सही नहीं है। स्कूटर अगर धूप में खड़ा है तो अंदर रखा सामान और भी गर्म हो सकता है। इसलिए ऐसी चीजें थोड़ी देर के लिए ही रखें और काम होते ही निकाल लें।

4 of 5
इलेक्ट्रिक स्कूटर - फोटो : एआई
पेट्रोल या ज्वलनशील सामान बिल्कुल नहीं
डिक्की में पेट्रोल, कोई ज्वलनशील लिक्विड या ऐसी चीज रखना अवॉयड करें। अगर गलती से बोतल लीक हो जाए तो परेशानी हो सकती है। ऐसी चीजों को स्कूटर की डिक्की में रखना सेफ नहीं है।

बहुत भारी सामान भी न भरें
डिक्की में जगह देखकर उसमें जरूरत से ज्यादा सामान भर देना भी सही नहीं है। भारी सामान रखने से सीट बंद करने में दिक्कत हो सकती है और सामान दब भी सकता है। इसलिए डिक्की की जितनी जगह है, उतना ही सामान रखें और उसे ठूंसकर बंद करने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पर्स - फोटो : freepik

कीमती सामान भी न छोड़ें
डिक्की लॉक हो जाती है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि पर्स, महंगा गैजेट या कोई जरूरी सामान उसमें छोड़कर स्कूटर कहीं भी खड़ा कर दें। जरूरत का सामान साथ रखना ज्यादा safe रहता है। इसलिए स्कूटर की डिक्की को सिर्फ स्टोरेज की तरह इस्तेमाल करें। जो सामान गर्मी से खराब हो सकता है, लीक हो सकता है या बहुत भारी है, उसे इसमें रखने से बचना ही बेहतर है।

ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा: स्लीपर बस में सफर करते समय इन बातों का रखें ध्यान, आग लगने पर बच सकती है जान

पुराने मोबाइल को बेचने से पहले क्या सिर्फ फैक्ट्री रिसेट काफी है? डाटा सुरक्षित रखने के लिए करें ये 3 काम

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें