फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाएं अकेले होटल में रुकती हैं? कमरे में पहुंचते ही इन चीजों पर नजर डालें

Fri, 25 Sep 2026 10:49 AM IST
दीक्षा पाठक यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला

सार

Women Safety: अकेले होटल में रुकते समय कमरे में पहुंचकर कुछ जरूरी चीजें एक बार जांच लेना समझदारी है। दरवाजे का लॉक, खिड़की, बाथरूम और कमरे में मौजूद जरूरी सुविधाओं को देखकर आप किसी परेशानी से पहले ही बच सकती हैं।
 
विज्ञापन
1 of 5
अकेले होटल में ठहरने जा रही हैं? - फोटो : AI

अकेले होटल में रुकना आजकल काम, पढ़ाई, इंटरव्यू या किसी यात्रा की वजह से आम बात हो गई है। अगर आप भी अकेले होटल में ठहरती हैं तो कमरे में पहुंचते ही सामान खोलने से पहले कुछ चीजों पर नजर जरूर डालें। इसका मतलब यह नहीं है कि हर होटल में कोई खतरा होता है, लेकिन थोड़ी सी सावधानी यात्रा को ज्यादा आरामदायक बना सकती है। तो आइए जानते हैं कि किन आपको किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए।

विज्ञापन

2 of 5
अकेले होटल में ठहरने जा रही हैं? - फोटो : AdobeStock

सबसे पहले दरवाजे का लॉक देखें

कमरे में पहुंचते ही दरवाजा बंद करके लॉक को एक बार जरूर जांचें। देखें कि लॉक ठीक से लग रहा है या नहीं। अगर कमरे में अंदर से लगाने के लिए चेन या अतिरिक्त लॉक दिया गया है तो उसे भी देखकर रखें। दरवाजा बंद करने के बाद यह भी ध्यान रखें कि वह अपने आप आसानी से न खुल रहा हो।

खिड़की और बालकनी जरूर देखें
अगर कमरे में खिड़की या बालकनी है तो उसे एक बार चेक कर लें। खिड़की ठीक से बंद हो रही है या नहीं और बालकनी का दरवाजा लॉक हो रहा है या नहीं, यह देखना जरूरी है। अगर कमरे में कोई ऐसी खिड़की है जो बाहर की तरफ खुलती है तो उसे भी ध्यान से देखें।

विज्ञापन

3 of 5
अकेले होटल में ठहरने जा रही हैं? - फोटो : stock.adobe

बाथरूम में एक नजर डालें
बाथरूम में जाकर दरवाजा, लॉक और वेंटिलेशन वाली जगह को देख लें। वहां आपकी जरूरी चीजें रखने के लिए पर्याप्त जगह है या नहीं, यह भी पहले से देख सकती हैं। किसी चीज में खराबी दिखाई दे तो होटल के स्टाफ को तुरंत बता दें।

फोन और जरूरी नंबर सेव रखें
कमरे में रखे होटल फोन या रिसेप्शन के नंबर को अपने मोबाइल में सेव कर लेना अच्छा रहता है। जरूरत पड़ने पर रिसेप्शन से संपर्क करने में समय नहीं लगेगा। होटल से बाहर निकलते समय भी अपना मोबाइल चार्ज रखें और जरूरी संपर्क नंबर आसानी से उपलब्ध रखें।

4 of 5
अकेले होटल में ठहरने जा रही हैं? - फोटो : Adobe Stock

कमरे की लोकेशन याद रखें
कमरे का नंबर और होटल की मंजिल याद रखें। होटल से बाहर जाते समय आसपास का रास्ता और मुख्य प्रवेश द्वार भी देख लें। किसी अनजान जगह पर यह छोटी सी जानकारी भी जरूरत के समय काफी काम आ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अकेले होटल में ठहरने जा रही हैं? - फोटो : Adobe Stock

किसी परेशानी को नजरअंदाज न करें
अगर कमरे में लॉक, खिड़की, फोन या किसी दूसरी सुविधा में कोई दिक्कत दिखती है तो उसे खुद ठीक करने की कोशिश करने के बजाय होटल के स्टाफ को बताएं। जरूरत लगे तो कमरे को बदलने के लिए भी कह सकती हैं। अकेले यात्रा करते समय सावधानी रखने का मतलब डरना नहीं, बल्कि पहले से छोटी-छोटी चीजों का ध्यान रखना है।

सास-ससुर बहू को घर से निकाल सकते हैं? जानिए ससुराल की संपत्ति पर क्या कहता है कानून

इंटरव्यू के लिए अकेले जा रही हैं? घर से निकलने से पहले फोन में ये चीजें जरूर करें तैयार

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें