फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bank FD: ये बैंक दे रहे हैं एफडी पर शानदार ब्याज दर, जानिए डिटेल्स

Thu, 26 Oct 2023 01:08 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Banks Offering High Interest Rates On FD Scheme - फोटो : Istock
Banks FD Interest Rates: अपने बचत के पैसों को हम में से अधिकतर लोग ऐसी जगह पर निवेश करना चाहते हैं, जहां अधिक रिटर्न मिलता हो। हालांकि, जानकारी के अभाव में हम अपने पैसों को किसी अच्छी जगह निवेश नहीं कर पाते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको उन दो बैंकों की एफडी स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आपको शानदार ब्याज दर मिल रही है। अगर आप अपने बचत के पैसों पर अच्छा रिटर्न पाना चाहते हैं। ऐसे में आप इन दो एफडी स्कीम्स में अपने पैसों को निवेश कर सकते हैं। आज हम आपको आईडीबीआई और इंडियन बैंक की दो स्पेशल एफडी स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इन दोनों बैंकों की स्पेशल एफडी स्कीम में निवेश करने की डेडलाइन 31 अक्तूबर तय की गई है। यहां निवेश करने पर आपको रेगुलर से ज्यादा ब्याज दर मिल रही है। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 5
Banks Offering High Interest Rates On FD Scheme - फोटो : Istock
आईडीबीआई बैंक ने 375 दिनों से लेकर 444 दिनों के लिए एक खास तरह की एफडी स्कीम शुरू की है। आई़डीबीआई की इस स्कीम में आप 31 अक्तूबर तक निवेश कर सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Banks Offering High Interest Rates On FD Scheme - फोटो : Istock
अगर आप इस स्पेशल एफडी स्कीम में निवेश करते हैं। ऐसे में सामान्य नागरिकों को 7.10 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 7.60 फीसदी की ब्याज दर मिल रही है। इसके अलावा 444 दिनों की एफडी पर सामान्य लोगों को 7.15 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 7.65 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। 

Petrol Pump: खोलना चाहते हैं पेट्रोल पंप, तो जानें क्या है तरीका और कितना आएगा खर्च

4 of 5
Banks Offering High Interest Rates On FD Scheme - फोटो : Istock
इसके अलावा इंडियन बैंक ने भी 400 दिनों के लिए एक खास तरह की एफडी स्कीम को लॉन्च किया है। इंडियन बैंक की इस स्कीम में आप दस हजार रुपये से लेकर दो करोड़ तक का निवेश कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Banks Offering High Interest Rates On FD Scheme - फोटो : Istock
इस एफडी स्कीम में सामान्य लोगों को निवेश करने पर 7.25 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। वहीं सीनियर सिटीजन को इस स्कीम में निवेश करने पर 7.75 फीसदी की ब्याज दर मिल रही है। इसके अलावा सुपर सीनियर सिटीजन को बैंक 8 प्रतिशत की ब्याज दर ऑफर कर रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें