फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: अभी भी मिल सकती है किसानों को 14वीं किस्त, बस करने होंगे ये कुछ अधूरे काम पूरे

Mon, 14 Aug 2023 10:30 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पीएम किसान योजना की अटकी हुई 14वीं किस्त मिल सकती है या नहीं? - फोटो : Istock
14th Installment: देश के जरूरतमंद और गरीब वर्ग के लिए सरकार द्वारा कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाई जाती हैं। इन योजनाओं के जरिए लोगों तक जरूरत का सामान या आर्थिक मदद पहुंचाई जाती है। वहीं, जहां एक तरफ कुछ योजनाओं को केंद्र सरकार चलाती है, तो कुछ योजनाओं को राज्य सरकारें। इसी कड़ी में एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, जिसके अंतर्गत पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं और फिर इस पैसे को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। इसी कड़ी में बीती 27 जुलाई को 14वीं किस्त जारी की गई, लेकिन कई किसान ऐसे भी हैं जिनको किस्त का लाभ नहीं मिला। पर ऐसे में आपको चिंता नहीं करनी है क्योंकि आपको अभी भी अटकी हुई 14वीं किस्त मिल सकती है। तो चलिए जानते हैं ये होगा कैसे...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम किसान योजना की अटकी हुई 14वीं किस्त मिल सकती है या नहीं? - फोटो : Istock
  • दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14वीं किस्त 27 जुलाई 2023 को जारी की। उन्होंने डीबीटी के माध्यम से लगभग 8.5 करोड़ किसानों के बैंक खाते में 14वीं किस्त के 2-2 हजार रुपये भेजे। इससे पहले भी पीएम मोदी कई किस्त खुद जारी कर चुके हैं।
विज्ञापन

3 of 5
पीएम किसान योजना की अटकी हुई 14वीं किस्त मिल सकती है या नहीं? - फोटो : istock
किन किसानों को नहीं मिली 14वीं किस्त?
  • पहले वो किसान हैं जिन्हें 14वीं किस्त नहीं मिली है, जिन्होंने ई-केवाईसी नहीं करवाई। जबकि, सरकार की तरफ से पहले ही साफ कर दिया गया था कि योजना से जुड़े सभी किसानों के लिए ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है। जो किसान इस काम को नहीं करवाएगा वो किस्त से वंचित रहेगा।

4 of 5
पीएम किसान योजना की अटकी हुई 14वीं किस्त मिल सकती है या नहीं? - फोटो : istock
  • दूसरे उन किसानों की किस्त भी अटकी है, जिनके द्वारा दी गई बैंक खाते की जानकारी गलत है। जैसे- खाता संख्या आदि। इसके अलावा ऐसे किसान भी 14वीं किस्त से वंचित रह गए हैं, जिनके द्वारा दिए गए आधार कार्ड नंबर गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम किसान योजना की अटकी हुई 14वीं किस्त मिल सकती है या नहीं? - फोटो : istock
ऐसे मिल सकती है अटकी हुई किस्त
  • अगर आपकी 14वीं किस्त अटकी है, तो इसके लिए जरूरी है कि आपको ऊपर बताए गए अधूरे कामों को पूरा करवाना होगा। आप जैसे ही इन कामों को पूरा करवाते हैं, वैसे ही राज्य सरकार द्वारा आपका नाम क्लियर कर दिया जाता है और फिर आपको 15वीं किस्त के साथ या उससे पहले भी अटकी हुई 14वीं किस्त प्राप्त हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें