फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलर्ट: गूगल पर भूलकर भी सर्च न करें ये चार चीजें, आपकी एक छोटी सी गलती आपको करवा सकती है जेल

Fri, 06 May 2022 09:05 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
गूगल पर क्या सर्च करना अपराध है - फोटो : istock
आज के समय में अगर हमें कुछ भी जानना है, तो हम सबसे पहले गूगल पर ही जाते हैं। इंटरनेट की मदद से आपको स्पष्ट जानकारी मिल पाती है और गूगल एक बड़ा सोर्स उभरकर सामने आया है। कोई भी छोटी से लेकर बड़ी जानकारी के लिए लोग गूगल पर ही जाते हैं, क्योंकि इंटरनेट की मदद से आप बेहद आसान तरीके से और काफी जल्द यहां सबकुछ जान सकते हैं। हालांकि, जानकारियों को यहां से लेते समय ये जरूर सुनिश्चित करना पड़ता है कि जानकारी कितनी सही है। लेकिन इसके अलावा एक और चीज है, जिसका हमें गूगल का इस्तेमाल करते समय ध्यान देना पड़ता है और वो है कि कौन सी चीजें गूगल पर सर्च नहीं करनी चाहिए। जी हां, क्योंकि आपकी जरा सी लापरवाही आपको जेल तक की हवा खिलवा सकती है। तो चलिए आपको बताते हैं कि आपको गूगल पर कौन सी चीजें भूलकर भी सर्च नहीं करनी चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
गूगल पर क्या सर्च करना अपराध है - फोटो : istock
चाइल्ड पॉर्न सर्च न करें
  • आपको भूलकर भी गूगल पर चाइल्ड पॉर्न यानी बच्चों से जुड़े अश्लील कंटेंट को सर्च नहीं करना है। दरअसल, भारत में इसको लेकर कानून है। इसमें पोक्सो एक्ट 2012 के धार 14 के अंतर्गत चाइल्ड पॉर्न देखना, बनाना और अपने पास सुरक्षित रखना तक कानूनन अपराध है।
विज्ञापन

3 of 6
गूगल पर क्या सर्च करना अपराध है - फोटो : istock
  • अगर आप इनमें से किसी भी स्थिति में पकड़े जाते हैं, तो आप पर उचित कार्रवाई हो सकती है। इस जुर्म के लिए आपको 5-7 साल तक जेल होने का प्रवाधान है। इसलिए गूगल पर ऐसा कभी न करें।

4 of 6
गूगल पर क्या सर्च करना अपराध है - फोटो : istock
बम बनाने का तरीका
  • गूगल पर बम बनाने के तरीके के बारे में कभी सर्च न करें। अगर आप ऐसा करते हैं, तो सबसे पहले आप सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर आ जाएंगे और फिर आप पर उचित कार्रवाई तक हो सकती है। इसलिए इससे बचने के लिए ऐसा न करें।
विज्ञापन

5 of 6
गूगल पर क्या सर्च करना अपराध है - फोटो : istock
गर्भपात के बारे में
  • आपको गूगल पर कभी भी गर्भपात के बारे में सर्च नहीं करना चाहिए, क्योंकि भारत में बिना डॉक्टर की उचित मंजूरी के अगर आप गर्भपात करवाते हैं तो ये गैरकानूनी है। इसके अलावा गूगल पर आपको कई तरीके ऐसे मिलेंगे, जिनसे आप दिक्कत में पड़ सकते हैं। इसलिए गूगल पर ये सर्च न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गूगल पर क्या सर्च करना अपराध है - फोटो : istock
ये भी सर्च न करें
  • कई बार लोग गूगल पर जाकर ऑफर्स चेक करते हैं, और इनके चक्करों में पड़ जाते हैं। जबकि ये ऑफर्स कई फर्जी वेबसाइट के जरिए भी दिए जाते हैं, जो आपसे आपकी बैंकिंग जानकारी लेकर आपको चपत लगाने का काम करते हैं। इसलिए गूगल पर कभी ये सर्च न करें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें