फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mobile Tips: बेच रहे हैं मोबाइल, तो भूलकर भी न करें ये चार गलतियां, नहीं तो पड़ सकता है पछताना

Wed, 02 Mar 2022 08:59 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
मोबाइल बेचते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : istock
आजकल आप जिस किसी को देख लें, आपको उसके हाथ में आसानी से मोबाइल फोन नजर आ जाएगा। लोग अपनी जरूरत के हिसाब से मोबाइल खरीदते हैं। स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों से लेकर बूढ़े-बुजुर्ग तक, हर कोई मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहा है। वहीं, कई लोग नए-नए मोबाइल फोन को काफी खरीदते हैं। अपने पुराने मोबाइल को बेचकर ये लोग नए फोन को खरीदते हैं, ताकि वो नए फीचर का इस्तेमाल कर सके। वहीं, कई लोग मोबाइल में किसी समस्या की वजह से भी अपना मोबाइल बदल लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप अपना मोबाइल फोन किसी को बेच रहे हैं, तो आपको कुछ बातों का ध्यान देना होता है? शायद नहीं, लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से ऐसा जरूरी होता है। तो चलिए आपको बताते हैं कि आपको किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
मोबाइल बेचते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : istock
गूगल आईडी
  • सभी के मोबाइल में गूगल अकाउंट लॉगिन होता है। लेकिन अगर आप अपना मोबाइल किसी को बेच रहे हैं, तो इसे ध्यान से हटा दें। इसके लिए आप सेटिंग में जाकर यूजर एंट अकाउंट वाले विकल्प पर जाकर इसे रिमूव कर दें।
विज्ञापन

3 of 5
मोबाइल बेचते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : istock
डाटा बैकअप
  • कई बार लोग मोबाइल बेचने के चक्कर में ये भूल जाते हैं कि उन्हें अपना डाटा का भी बैकअप लेना था। कई बार ये जरूरी डाटा किन्हीं गलत हाथों में भी जा सकता है। इसलिए अपने डाटा का बैकअप पैन ड्राइव या गूगल ड्राइव लेना न भूलें, और फिर मोबाइल से इसे हटा दें।

4 of 5
मोबाइल बेचते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : Istock
पासवर्ड
  • कई बार हम मोबाइल से पासवर्ड हटाना ही भूल जाते हैं। हमारे सोशल मीडिया से लेकर बैंकिंग एप के पासवर्ड तक इसमें ऑटो सेट होते हैं। ऐसे में इन्हें मोबाइल बेचने से पहले डिलीट जरूर कर दें, ताकि कोई इनका इस्तेमाल न कर पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मोबाइल बेचते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : istock
रीसेट
  • अगर आप चाहते हैं कि आपके मोबाइल में कुछ भी न रहे, तो अपने मोबाइल को बेचने से पहले रिसेट जरूर कर दें। इसके लिए मोबाइल सेटिंग में जाकर बैकअप एंड रीसेट वाले विकल्प पर क्लिक करके आप ऐसा कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें