वित्त वर्ष 2021- 22 के खत्म होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में अगर आप 31 मार्च से पहले अपने कैपिटल को लेकर अच्छी प्लानिंग नहीं करते, तो आपको ज्यादा टैक्स भरना पड़ सकता है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स के बारे में बताने वाले हैं, जिनकी मदद से आप अच्छी जगह पर अपने पैसों को निवेश करके टैक्स में बचत कर सकते हैं। आपने जो कैपिटल गेन किया है, उसे कैसे टैक्स फ्री किया जाए? इसके लिए आपके पास एक अच्छी फाइनेंशियल नॉलेज का होना बहुत जरूरी है। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं कि आप अपने कैपिटल पर 31 मार्च से पहले कैसे टैक्स बचा सकते हैं -
सेक्शन 80सी टैक्स सेविंग के लिए सबसे अच्छा विकल्प है। इस सेक्शन के तहत आप 1.5 लाख रुपये तक का टैक्स बचा सकते हैं। इसमें कई तरह के डिडक्शन को शामिल किया गया है। इस सेक्शन के अंतर्गत पब्लिक प्रोविडेंट फंड, प्रोविडेंट फंड, लाइफ इंश्योरेंस प्रीमियम, होम लोन, इक्विटी लिंक्ड सेविंग स्कीम्स आदि शामिल हैं।