फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Loan Tips: घर के लिए ही नहीं जमीन खरीदने के लिए भी ले सकते हैं लोन, यहां जानें क्या है प्रोसेस

Mon, 21 Mar 2022 09:26 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जमीन पर लोन लेने का तरीका क्या है - फोटो : istock
अपना घर हर किसी का सपना होता है। हर व्यक्ति यहीं चाहता है कि उसका एक छोटा सा ही सही लेकिन खुद का घर हो। जहां वो अपने परिवार वालों और बच्चों के साथ खुशी से रह सके। इसलिए सभी लोग मेहनत करके पैसे जुटाते हैं, ताकि वक्त आने पर वो घर ले सके। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि कुछ पैसों की कमी होने से वो अपना सपना पूरा नहीं कर पाते हैं। ऐसे में वो लोन लेते हैं। लोगों को पैसे की कमी होने पर घर बनवाने के लिए बैंक से या अन्य लोन देने वाली कंपनियों से लोन आसानी से मिल जाता है, मगर बहुत कम लोग इस बात को जानते हैं कि अगर आप जमीन लेने के लिए भी लोन लेना चाहते हैं, तो वो अभी आपको मिल जाएगा। ऐसे में जमीन खरीदने के लिए लोन लेते समय आपके लिए ये जानना जरूरी है कि आप आसानी से जमीन पर लोन कैसे ले सकते हैं? तो चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं, जिससे आप लोन ले पाएं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 7
जमीन पर लोन लेने का तरीका क्या है - फोटो : istock
  • दरअसल, हर कोई चाहता है कि उसका अपना घर हो, और कई लोग जमीन खरीदकर उस पर अपने सपनों का घर बनाते हैं। इसके लिए वो जमीन खरीदते हैं। ऐसे में आप जमीन पर लोन ले सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
जमीन पर लोन लेने का तरीका क्या है - फोटो : istock
क्या दस्तावेज चाहिए?
  • पहचान पत्र
  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • एड्रेस प्रूफ
  • जमीन के कागजात
  • आवेदनकर्ता का लोन के लिए आवेदन पत्र।

4 of 7
जमीन पर लोन लेने का तरीका क्या है - फोटो : istock
किन लोगों को मिल सकता है लोन?
  • जमीन के लिए मिलने वाले लोन को लैंड लोन कहा जाता है। जो भारत में रहने वाले किसी भी नागरिक को मिल सकता है, बशर्ते उसकी उम्र 18 साल या उससे ज्यादा हो।
विज्ञापन

5 of 7
जमीन पर लोन लेने का तरीका क्या है - फोटो : istock
कितना लोन मिल सकता है?
  • जमीन पर दिया जाने वाला लोन उस संपत्ति के कुल मूल्य के 90% होता है। इसके अलावा लैंड के लिए मिलने वाला लोन बने या बन रहे घर के लिए मिलने वाले लोन राशि से हमेशा कम होता है।
विज्ञापन

6 of 7
जमीन पर लोन लेने का तरीका क्या है - फोटो : istock
इतने साल तक चुका सकते हैं लोन
  • इस तरह के लोन को चुकाने के लिए आपको 15 साल का वक्त मिलता है। साथ ही आप इस लोन की अवधि अपने रिटायरमेंट उम्र तक भी करवा सकते हैं। जिससे आप 60 साल तक इस लोन को चुका सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जमीन पर लोन लेने का तरीका क्या है - फोटो : istock
कैसी जमीन पर मिलेगा लोन?
  • अगर आप जमीन के लिए लोन ले रहे हैं, तो आपको ये ध्यान रखना होगा कि आपकी जमीन गैर व्यावसायिक और कृषि योग्य न हो। साथ ही वो नगर निगम के अंदर आती हो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें