फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Free Bus Pass Scheme: इस स्कीम के तहत छात्रों को मिल रहा है मुफ्त बस पास, जानें इसके बारे में

Tue, 15 Mar 2022 04:17 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
तमिलनाडु मुफ्त बस पास योजना - फोटो : Istock
देश में ऐसे छात्रों की संख्या काफी अधिक है, जो स्कूल जाने के लिए बस या किन्हीं अन्य साधनों का उपयोग करते हैं। ऐसे में स्कूल आने जाने के दौरान उनका काफी ज्यादा खर्चा हो जाता है। छात्रों की इसी समस्या को देखते हुए तमिलनाडु सरकार एक खास योजना चला रही है। इस योजना के तहत स्टूडेंट्स को मुफ्त बस पास की सुविधा दी जाती है। बस पास की मदद से तमिलनाडु में पढ़ने वाले छात्र सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा कर सकते हैं। उन्हें यात्रा करने के लिए किसी भी प्रकार के पैसे देने की जरूरत नहीं होगी। तमिलनाडु में पढ़ने वाले कई छात्र सरकार की इस स्कीम का फायदा उठा रहे हैं। इसके लिए स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों को स्मार्ट कार्ड दिया जाता है। स्मार्ट कार्ड की मदद से वे बस में मुफ्त यात्रा कर सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 5
तमिलनाडु मुफ्त बस पास योजना - फोटो : Istock
ये स्कीम 6 से 14 वर्ष की आयु वाले छात्रों के लिए काफी लाभदायक है। इस योजना के तहत वे सरकारी बसों में बैठकर अपने स्कूल तक मुफ्त यात्रा कर सकते हैं। इस स्कीम को तमिलनाडु सरकार ने स्टेट एजुकेशन डिपार्टमेंट के सहयोग के साथ शुरू किया था।
विज्ञापन

3 of 5
तमिलनाडु मुफ्त बस पास योजना - फोटो : Istock
इस स्कीम में आवेदन करने के लिए किसी प्रकार के विशेष मानदंड को निश्चित नहीं किया गया है। वे सभी छात्र जो पहली से आठवीं कक्षा में पढ़ रहा है, वो इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।

4 of 5
तमिलनाडु मुफ्त बस पास योजना - फोटो : Istock
तमिलनाडु सरकार की इस स्कीम का नाम मुफ्त बस पास योजना है। इसे 18 जुलाई 2016 को लॉन्च किया गया था। इस योजना के तहत तमिलनाडु के सभी जिलों को कवर किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तमिलनाडु मुफ्त बस पास योजना - फोटो : Istock
योजना का उद्देश्य स्कूल जाने वाले छात्रों को मुफ्त ट्रांसपोर्टेशन की सुविधा देना है। तमिलनाडु में रहने वाले कई छात्र सरकार की इस स्कीम का फायदा उठा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें