Benefits of Nitrogen Gas: गर्मी का मौसम आते ही सिर्फ इंसान ही नहीं, बल्कि हमारी गाड़ियां भी इससे प्रभावित होने लगती हैं। चिलचिलाती धूप और तपती सड़कें गाड़ियों के टायरों पर अतिरिक्त दबाव डालती हैं। इस मौसम में टायरों में हवा का दबाव तेजी से बदलता है, जिसका असर गाड़ी की परफॉर्मेंस और माइलेज पर पड़ता है। ऐसे में, गर्मियों के महीनों में टायरों में सामान्य हवा की जगह एक खास गैस भरवाना आपकी गाड़ी के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। इस गैस का नाम नाइट्रोजन गैस है। गर्मी के दिनों में टायर में नाइट्रोजन गैस भरवाने के कई फायदे होते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
आमतौर पर हम अपनी गाड़ियों के टायरों में कंप्रेस्ड एयर यानी सामान्य हवा भरवाते हैं, जिसमें लगभग 78% नाइट्रोजन, 21% ऑक्सीजन और थोड़ी मात्रा में अन्य गैसें और नमी होती है। जबकि नाइट्रोजन गैस लगभग 99% शुद्ध नाइट्रोजन होती है।