गर्मियों के सीजन की शुरुआत हो चुकी है। इस साल पड़ रही भीषण गर्मी पिछले सीजन के सभी रिकॉर्डों को तोड़ रही है। ऐसे में बड़े पैमाने पर लोग अपने घरों में एसी, फ्रिज और पंखों को चला रहे हैं। हालांकि, एसी और फ्रिज को चलाने से बिजली की काफी ज्यादा खपत होती है, जिसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ता है। आज की इस बढ़ती महंगाई के दौर में जब कई चीजों के दामों में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। उस स्थिति में अगर आपका बिजली बिल भी ज्यादा आने लगे, तो आपका काफी ज्यादा खर्चा हो जाता है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताने वाले हैं, जिनको फॉलो करने के बाद आपका बिजली बिल काफी कम आएगा। अगर आप बताए गए सुझावों को फॉलो करते हैं। इस स्थिति में एसी और फ्रिज का उपयोग करने के बाद भी आपके बिजली बिल की खपत काफी कम होगी। आइए जानते हैं इनके बारे में -