फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSY: सुकन्या समृद्धि योजना में करें 12,500 रुपये का निवेश, मैच्योरिटी पर मिलेंगे करीब 70 लाख

Wed, 01 Oct 2025 03:39 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sukanya Samriddhi Yojana: आज के इस महंगाई के दौर में जब शिक्षा और शादी महंगे होते जा रहे हैं तो ऐसे में आप सुकन्या समृद्धि योजना में बिटिया के लिए निवेश कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
सुकन्या समृद्धि योजना - फोटो : AdobeStock
Sukanya Samriddhi Yojana: भारत सरकार देश में बेटियों को एक बेहतर भविष्य देने के लिए कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही है। आज हम आपको सरकार की सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस योजना की शुरुआत बेटियों के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए की गई है। सुकन्या समृद्धि स्कीम एक निवेश योजना है। यह स्कीम निवेश के लिहाज से पूरी तरह सुरक्षित है।

इसमें निवेश करने पर आपको गारंटीड रिटर्न मिलता है। आप इस योजना में अपनी बिटिया की शादी या पढ़ाई लिखाई के लिए अभी से निवेश करके भविष्य में अच्छा खासा फंड जुटा सकते हैं। आज के इस महंगाई के दौर में जब शिक्षा और शादी महंगे होते जा रहे हैं तो ऐसे में आप सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करके बिटिया के लिए भविष्य में अच्छे खासे पैसे जुटा सकते हैं। आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
सुकन्या समृद्धि योजना - फोटो : AdobeStock
सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करने पर आपको वर्तमान समय में 8.2 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। अगर आपकी बेटी की उम्र 10 साल से कम है तो आप उसके नाम पर इस स्कीम में खाता खुलवाकर निवेश कर सकते हैं। इस योजना में आप कम से कम 250 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये एक साल में निवेश कर सकते हैं। 

Rules Change: एलपीजी, यूपीआई से लेकर रेलवे तक, 1 अक्तूबर से बदल गए ये बड़े नियम
विज्ञापन

3 of 5
सुकन्या समृद्धि योजना - फोटो : AdobeStock
इस योजना में खाता खुलवाने के बाद 15 वर्षों तक निवेश करना होता है। वहीं 21 वर्षों के बाद यह खाता मैच्योर हो जाता है। अगर आप भी 12,500 रुपये निवेश करके बिटिया की शादी के लिए करीब 70 लाख रुपये इकट्ठा करना चाहते हैं तो आइए समझते हैं निवेश के इस गणित के बारे में विस्तार से - 

Bank FD: बैंक एफडी में आप अधिकतम कितने रुपये कर सकते हैं निवेश? जानिए क्या है इसकी लिमिट

4 of 5
सुकन्या समृद्धि योजना - फोटो : AdobeStock
इसमें आपको सबसे पहले अपनी बिटिया का खाता सुकन्या समृद्धि योजना में खुलवाना है। खाता खुलवाने के बाद आपको हर महीने 12,500 रुपये की बचत करके सालाना 1.5 लाख रुपये का निवेश इसमें करना है। यह निवेश आपको 15 वर्षों तक करना होगा। 

Govt Scheme: 5 लाख का लोन वो भी बिना ब्याज! सरकार चला रही है शानदार योजना, ऐसे मिलेगा लाभ
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुकन्या समृद्धि योजना - फोटो : AdobeStock
वर्तमान ब्याज दर 8.2 प्रतिशत पर अगर कैलकुलेट करें तो आपको मैच्योरिटी के समय करीब 69,27,578 रुपये मिलेंगे। ये पैसे आपकी बिटिया के भविष्य को उज्ज्वल करने का काम करेंगे। इन पैसों का इस्तेमाल आप उसकी उच्च शिक्षा के साथ साथ शादी में भी कर सकते हैं। 

Aadhaar Card: 5 साल से कम उम्र के बच्चों का आधार कैसे बनता है? जानिए किन डॉक्यूमेंट्स की होती है जरूरत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें