Sukanya Samriddhi Yojana Benefits: केंद्र सरकार की छोटी बचत योजना सुकन्या समृद्धि स्कीम (SSY) देश में काफी लोकप्रिय है। यह बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही एक शानदार स्कीम है। इस योजना के तहत यदि माता-पिता या अभिभावक हर महीने सिर्फ 12,500 रुपये की बचत करते हैं, तो लंबी अवधि में करीब 70 लाख रुपये तक का फंड तैयार किया जा सकता है। इस योजना में निवेश करने पर वर्तमान समय में 8.2 प्रतिशत की आकर्षक ब्याज दर मिल रही है। यह स्कीम निवेश के लिहाज से काफी सुरक्षित है। देश में कई लोग इस स्कीम में निवेश कर रहे हैं।