Subhadra Yojana Benefits: आजादी के बाद से भारत में महिलाओं को सामाजिक स्तर पर सशक्त करने के लिए कई संवैधानिक अधिकार दिए गए हैं। इसके अलावा उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार करने के लिए भी केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा समय-समय पर कई योजनाओं का संचालन किया जाता रहा है। इन योजनाओं के जरिए सरकार महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार करके उनको स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ाना चाहती है।
इसी कड़ी में आज हम आपको ओडिशा सरकार की एक बेहद ही शानदार योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम सुभद्रा योजना है। सुभद्रा योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 सितंबर को अपने जन्मदिन के अवसर पर शुरू की थी। सुभद्रा योजना के अंतर्गत राज्य की महिलाओं को सालाना दस हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।