देश में करोड़ों किसान आर्थिक रूप से काफी कमजोर हैं। इन किसानों के भविष्य को सुरक्षित करने और आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें कई शानदार स्कीम्स का संचालन कर रही हैं। इसी कड़ी में कुछ सालों पहले भारत सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के जरिए सरकार हर साल देश के लघु और सीमांत किसानों को 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये की इस वित्तीय सहायता को हर साल तीन किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। प्रत्येक किस्त के अंतर्गत सरकार 2 हजार रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से किसानों के खाते में भेजती है। 5 अक्तूबर 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के वाशिम जिले में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं किस्त जारी की थी।