लोकसभा चुनाव परिणाम जारी होने के बाद शेयर बाजार में रिकॉर्ड गिरावट देखने को मिली है। कोरोना महामारी के बाद यह गिरावट सबसे बड़ी थी। इसका बुरा असर देश के कई निवेशकों के ऊपर पड़ा है। इस कारण अगर आप बिना रिस्क लिए किसी अच्छी जगह पर निवेश करना चाहते हैं, तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको कुछ ऐसी निवेश योजनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर इन्वेस्ट करने पर आपको किसी प्रकार के बाजार जोखिमों का खतरों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके अलावा इन निवेश योजनाओं में आपको अच्छा खासा रिटर्न भी मिल रहा है। आज हम आपको जिन स्कीम्स के बारे में बताने जा रहे हैं वह देश में काफी लोकप्रिय हैं। इन स्कीम्स में निवेश करने पर आपको इनकम टैक्स में छूट भी मिलती है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से -