फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aadhaar: क्या आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक होने पर भी नहीं आता ओटीपी? तो तुरंत करें ये काम

Mon, 27 Feb 2023 09:54 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर नहीं आता है ओटीपी तो क्या करें? - फोटो : istock
Aadhaar Card: जब भी आप कोई सरकारी या गैर-सरकारी काम करवाते हैं, तो आपको कई सारे दस्तावेजों की जरूरत भी पड़ती है। इनमें राशन कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस जैसे कई अन्य तरह के दस्तावेज होते हैं। पर एक दस्तावेज ऐसा भी है, जिसके न होने पर आपके कई काम अटक सकते हैं और ये है आपका आधार कार्ड। बीते कुछ सालों में आधार की अलग जगह बन चुकी है। सिम कार्ड खरीदने से लेकर बैंक में खाता खुलवाने जैसे अन्य कामों के लिए आधार चाहिए होता है। वहीं, अगर आधार पर ओटीपी के जरिए कोई फ्रॉड होता है, तो हमें रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर अलर्ट मिल जाता है क्योंकि ओटीपी तो आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर ही आता है। पर कई लोगों के साथ ये दिक्कत देखी जाती है कि उनके मोबाइल नंबर पर आधार का ओटीपी आता ही नहीं है। अगर आपके साथ भी ये समस्या है, तो चलिए इसका कारण और इसके उपाय के बारे में जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर नहीं आता है ओटीपी तो क्या करें? - फोटो : istock
किन कारणों से नहीं आ पाता ओटीपी?
  • सबस पहले ये जान लें कि आखिर आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी न आने का कारण क्या हो सकता है। दरअसल, अगर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आधार से जुड़ा ओटीपी नहीं आ पाता है, तो यूआईडीएआई के मुताबिक, इसके पीछे मोबाइल नेटवर्क का कमजोर होना कारण हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर नहीं आता है ओटीपी तो क्या करें? - फोटो : istock
ओटीपी न आने पर क्या करें?
  • अगर कमजोर मोबाइल नेटवर्क के कारण आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी नहीं आ रहा है, तो आप एम-आधार एप को डाउनलोड कर सकते हैं। इससे आप एम-आधार एप पर मिले टाइम बेस्ड ओटीपी की मदद से आधार से जुड़ी ऑनलाइन सेवाओं का लाभ ले सकते हैं।

4 of 5
आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर नहीं आता है ओटीपी तो क्या करें? - फोटो : istock
आधार से मोबाइल नंबर लिंक होने के ये हैं फायदे:-
  • बैंक में खाता खुलवाने और लिंक करवाने में आसानी
  • सिम कार्ड ले सकते हैं
  • आधार में पता बदलने में आसानी
  • पीएफ खाते से पैसे निकाल सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर नहीं आता है ओटीपी तो क्या करें? - फोटो : Faceboo/@aadhaarsmartcard
  • इनकम टैक्स रिटर्न वेरिफाई करवा सकते हैं
  • आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं
  • सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकते हैं आदि।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें