फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: किसानों के लिए खुशखबरी, आज किसानों को मिलेगी 13वीं किस्त, बैंक खाते में आएंगे 2 हजार रुपये

Mon, 27 Feb 2023 07:49 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आज जारी होगी 13वीं किस्त - फोटो : istock
PM Kisan Yojana: हमारे देश में चलने वाली कई तरह की योजनाओं के जरिए गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों तक लाभ पहुंचाया जाता है। ठीक ऐसे ही किसानों के लिए भी राज्य सरकारें और केंद्र सरकार अलग-अलग तरह की योजनाएं चलाते हैं। जैसे- केंद्र सरकार किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के जरिए हर चार महीने में पात्र किसानों के बैंक खाते में 2-2 हजार रुपये तीन किस्तों में भेजती है। ऐसे में किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। इसी कड़ी में इस बार 13वीं किस्त जारी होने वाली है, जो कि आज यानी 27 फरवरी 2023 को जारी होगी। ऐसे में किसानों के लिए ये बड़ी खुशखबरी है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आज जारी होगी 13वीं किस्त - फोटो : Istock
आज मिलेगी 13वीं किस्त 
  • पीएम किसान योजना से जुड़े किसानों को 13वीं किस्त का इंतजार था, जो आज खत्म होने जा रहा है। आज किसानों के बैंक खाते में 2 हजार रुपये की 13वीं किस्त भेजी जाएगी।
विज्ञापन

3 of 5
आज जारी होगी 13वीं किस्त - फोटो : ANI and Istock
पीएम मोदी करेंगे जारी
  • पिछली बार की तरह इस बार भी खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किस्त के पैसे जारी करेंगे। कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने जानकारी दी कि आज खुद पीएम नरेंद्र मोदी 13वीं किस्त जारी करेंगे। इसको लेकर उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा "प्रधानमंत्री श्री @narendramodiजी, #PMKisanSammanNidhi योजना के तहत लाभार्थी किसान परिवारों के खाते में 13वीं किश्त हस्तांतरित करेंगे और किसान भाइयों एवं बहनों से संवाद करेंगे।
 

4 of 5
आज जारी होगी 13वीं किस्त - फोटो : istock
  • पीएम नरेंद्र मोदी कर्नाटक से किसानों के साथ संवाद भी करेंगे और साथ ही किस्त जारी करेंगे। ट्वीट में मिली जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री 27 फरवरी 2023 को दोपहर 3:00 बजे कर्नाटक में स्थित बेलगावी से किस्त किसानों के बैंक खाते में भेजेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आज जारी होगी 13वीं किस्त - फोटो : Istock
इतने किसानों को मिलेगा किस्त का लाभ
  • 13वीं किस्त का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने अपने ट्वीट में ये भी जानकारी दी कि इस बार 8 करोड़ किसानों को 13वीं किस्त का लाभ मिलने जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें