SGB Scheme 2023-24: अगर आप भी सोन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, हम आपके लिए एक काम की खबर लेकर आए हैं। आपके पास बाजार से कम दाम सोना खरीदने का मौका है और वो भी सरकार से सीधा सोना खरीद कर सकते हैं। दरअसल, इस महीने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (Sovereign Gold Bond) की तीसरी किस्त जारी की जाएगी और इसमें पांच दिनों तक आप सस्ते दाम पर गोल्ड में निवेश करने का मौका रहेगा।
सरकार की तरफ से 18 दिसंबर को वित्त वर्ष 2023-24 के लिए सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB Scheme) की तीसरी किश्त जा की जाएगी। इसमें 22 दिसंबर तक यानी पांच दिनों तक सोना खरीदा जा सकेगा। इससे पहले इस साल 19 जून से 23 जून तक पहली किश्त जारी हुई थी, तो दूसरी किस्त 11 सितंबर से 15 सितंबर तक खुली थी। इसके तहत सरकार बाजार से बेहद कम दाम पर सोना खरीदने मौका देती है।