Solar Water Heater: दिल्ली समेत उत्तरी भारत के कई इलाकों में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बढ़ती ठंड के प्रभाव में लोग गर्माहट पाने क लिए कई तरीकों को अपनाते हैं। सर्दियों के सीजन में सुबह के समय ठंडे पानी से नहाना काफी मुश्किल भरा काम हो जाता है। इसके अलावा ठंडे पानी से कपड़ों को धोने में भी कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
ऐसे में लोग हीटर या गैस का उपयोग करके पानी को गर्म करते हैं। गौरतलब बात है कि इन तरीकों से पानी को गर्म करने पर काफी ज्यादा खर्चा आता है। इसी सिलसिले में आज हम आपको एक खास प्रकार के सोलर हीटर के बारे में बताने जा रहे हैं। यह हीटर सौर ऊर्जा की सहायता से पानी को गर्म करने का काम करता है। इन दिनों कई लोग इस सोलर हीटर को खरीदकर ला रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -