फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Water Heater: बिजली और गैस से पानी को गर्म करने की बजाए, घर लाएं यह खास सोलर वॉटर हीटर, पैसों की होगी बचत

Fri, 29 Nov 2024 01:43 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Solar Water Heater: आज हम आपको सोलर वॉटर हीटर के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सौर ऊर्जा की मदद से पानी को गर्म करने का काम करता है।
विज्ञापन
1 of 5
Solar Water Heater - फोटो : Amar Ujala
Solar Water Heater: सर्दियों के सीजन की शुरुआत हो चुकी है। धीरे धीरे ठंड का प्रभाव बढ़ने लगा है। आने वाले कुछ दिनों में ठंडक और भी बढ़ेगी। सर्दियों के सीजन में टंकी में रखा पानी काफी ठंडा हो जाता है। ऐसे में सुबह-सुबह ठंडे पानी से नहाना काफी मुश्किल काम होता है। इसके अलावा ठंडे पानी से बर्तन और कपड़े धोने में भी काफी दिक्कतें होती हैं। ऐसे में कई लोग अपने घरों में गीजर लगवाते हैं या गैस पर पानी को गर्म करते हैं।

इसके अलावा कई लोग इमर्शन रॉड की मदद से भी पानी को गर्म करते हैं। हालांकि, इसमें बिजली और गैस की काफी खपत होती है। इसका बुरा असर हमारी जेब पर पड़ता है। इसी कड़ी में आज हम आपको सोलर वॉटर हीटर के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सौर ऊर्जा की मदद से पानी को गर्म करने का काम करता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Solar Water Heater - फोटो : AdobeStock
सोलर वॉटर हीटर के काम करने की प्रक्रिया मुख्यतः दो कंपोनेंट पर आधारित है। इसमें एक सोलर कलेक्टर और दूसरा स्टोरेज टैंक है। सोलर कलेक्टर में पैनल्स और ट्यूब लगी होती हैं। 

Post Office: पोस्ट ऑफिस की यह स्कीम बना देगी लखपति, पांच हजार रुपये निवेश करके इकट्ठा कर सकते हैं इतने रुपये
विज्ञापन

3 of 5
Solar Water Heater - फोटो : AdobeStock
ये सौर ऊर्जा को हीट में कन्वर्ट करने का काम करती हैं। इसके बाद इसकी मदद से पानी को गर्म किया जाता है। सोलर वॉटर हीटर के अंदर जो स्टोरेज टैंक होता है उसमें पानी लंबे समय तक गर्म रहता है। इस कारण आप गर्म पानी का इस्तेमाल कभी भी कर सकते हैं। 

4 of 5
Solar Water Heater - फोटो : AdobeStock
इलेक्ट्रिक गीजर से अगर इसकी तुलना करें तो सोलर वॉटर हीटर की कीमत ज्यादा होती है। आप बाजार में इसको 20 हजार रुपये की शुरुआती कीमत से खरीद सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Solar Water Heater - फोटो : AdobeStock
वहीं अगर आप ज्यादा फीचर्स और सुविधाओं वाले सोलर वॉटर हीटर को खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए आपको ज्यादा पैसे देने होंगे। सोलर वॉटर हीटर उन लोगों के लिए सबसे अच्छा विकल्प है, जिनके घर बड़े हैं और उसमें कई वॉशरूम हैं। 

Private Jet: आखिर कितने रुपये का आता है एक प्राइवेट जेट, जानिए क्या है खरीदने की प्रक्रिया?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें